spot_img
spot_img

जज उत्तम आनंद मौत मामले में ड्राइवर लखन और राहुल दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का ऐलान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : हिट एंड रन यानी मारो और भागो के शिकार जज उत्तम आनंद मौत मामले में सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दोनों आरोपियों लखन वर्मा और राहुल वर्मा को धनबाद के सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज ने आज यानी गुरुवार को दोषी करार दिया है। दोनों को भादवी की धारा 302 और 201 के तहत दोषी करार दिया गया। वहीं आने वाले 6 अगस्त को सजा का ऐलान किया जाएगा। जज मौत मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर सीबीआई कोर्ट ने केवल 5 महीनों ने सुनवाई पूरी की। अब दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।

यहां याद दिला दें कि आज से ठीक एक साल पहले यानी 28 जुलाई 2021 को मॉर्निंग वॉक के दरम्यान जज उत्तम आनंद को ऑटो से टक्कर मारी गई थी। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। टक्कर मारने वाले ऑटो को गिरिडीह से बरामद किया गया था। वहीं आरोपी लखन वर्मा और राहुल वर्मा को पुलिस ने दबोच लिया था। जज के हिट एंड रन कांड को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः मामले में संज्ञान लिया था। गुजरे साल के अगस्त महीने में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

सीबीआई ने 20 अक्तूबर 2021 को जेल में बंद ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित कर केस की सुनवाई शुरू की थी। 169 गवाहों में से 58 गवाहों की गवाही करायी थी। अब दिवंगत जज उत्तम आनंद की बरसी पर कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाया है।

इसे भी पढ़ें : मटियाने वाली पुलिस को खोज निकालेगी अब यह विदेशी एप्प

इसे भी पढ़ें : अगर Income Tax Return में कर दी यह गलती, तो सीधा पहुंच जाएंगे जेल, जान लें…

इसे भी पढ़ें : BBNL और BSNL के मर्जर को केंद्र की हरी झंडी, 1.64 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की मंजूरी

इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें : 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को पेंशन : सीएम हेमंत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...

CM हेमंत सोरेन से मिले नये महाधिवक्ता…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...

महापौर को भेंट किये 150 झाड़ू और 20 डस्टबिन…

Ranchi : झारखंड हॉस्टल ऑनर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश के...

CM हेमंत सोरेन बोले, नशा पूरे परिवार और समाज को तबाह करता…

Ranchi : झारखंड को नशे के दलदल से बाहर...

मुहर्रम से पहले अलर्ट मोड में गढ़वा पुलिस…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी...