Ranchi : राजधानी रांची में छोटे बड़े गुंडे में भय लाने और मिली खबर पर मटिया इधर उधर मस्ती गश्ती करने वाली पुलिस को टाइट रखने के इरादे से रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर ने एक नया फार्मुला अपनाया है। राजधानी में पीसीआर, शक्ति, टाइगर और थाना गश्ती की मूवमेंट हमेशा प्रॉपर मिलती रहे और उसकी मॉनिटरिंग होती रहे, इसके लिये रांची पुलिस ने अब TRACK एप्प को चुना है। इस एप्प से पीसीआर से लेकर टाइगर पर पूरी नजर रहेगी। थाना गश्ती भी इस एप्प की जद में होंगे। प्रॉपर मॉनिटरिंग होते रहे, इस खातिर रोस्टर भी बनाया गया है। हर रोज डीएसपी स्तर के एक अफसर इसकी मॉनिटरिंग करते रहेंगे।
एप्प से फैमिलियर बनाने के लिये दी जा रही ट्रेनिंग
फिलहाल, TRACK एप्प से पुलिस पदाधिकारियों को फैमिलियर बनाने को लेकर उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है। उनके मोबाइल को भी इस एप्प से लैस कर दिया गया है। ताकि वो भी अपने थाना स्तर में पीसीआर, टाइगर, शक्ति और गश्ती वाहनों की मॉनिटरिंग कर सकें। राजधानी में क्राइम के हॉट स्पॉट को भी चिन्हित करने का काम किया जा रहा है, ताकी उन जगहों पर पुलिस मूवमेंट को बढ़ाया जा सके। कई बार ऐसी शिकायतें मिलती रही है कि फलां फलां जगहों पर पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती, जिसे देखते हुए इनकी ट्रैकिंग जरूरी समझी गई। यह एप्प विदेशी है।
इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : 60 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को पेंशन : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : BBNL और BSNL के मर्जर को केंद्र की हरी झंडी, 1.64 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की मंजूरी
इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें : जिंदा सांप देख मच गया शोर अस्पताल में… देखें
इसे भी पढ़ें : CIVIL SERVICES की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सीएम हेमंत का बड़ा ऐलान… देखें क्या










