spot_img

रांची में 4 किलो चांदी और 60 ग्राम सोना ले उड़े बदमाश…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नारों बाजार टांड में अज्ञात अपराधियों ने एक जेवर दुकान संचालक की बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उड़ा लिये। यह वारदात राधे कृष्णा ज्वेलर्स दुकान के ठीक सामने हुई, जिसके बाद इलाके के कारोबारियों में दहशत है। जेवर दुकान संचालक अमित कुमार सोनी ने मीडिया को बताया कि वह रोज की तरह रविवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। सुरक्षा के लिये वह सोने-चांदी के आभूषण एक थैले में रखकर बाइक की डिक्की में लाते थे। दुकान के सामने बाइक खड़ी कर जैसे ही वह ताला खोलने लगे, तभी पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे। दोनों ने तेजी दिखाते हुये बाइक की डिक्की तोड़ी और जेवरों से भरा थैला लेकर फरार हो गये। पीड़ित का कहना है कि अपराधी पहले से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

थैले में थे 4 किलो चांदी और 60 ग्राम सोने के जेवर

अमित कुमार सोनी ने नगड़ी थाने में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार. एक थैले में करीब 4 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं करीब 60 ग्राम सोने के जेवर थे। चोरी गये सामान की अनुमानित कीमत करीब 8 से 9 लाख रुपये बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी के थानेदार अभिषेक राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अपराधियों की तलाश में पिस्का रेलवे फाटक से लेकर रिंग रोड तक छापेमारी की गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। दुकानों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गये। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद पल्सर बाइक से भागते हुये दो अपराधी CCTV कैमरे में कैद हुये हैं। फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में सजा ‘सेहत का मेला’… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : फ्लोरेंस एक्सीलेंस छात्रवृत्ति परीक्षा में 256 स्टूडेंट ने आजमाई किस्मत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : करोड़ों का ‘हरा राज’ बेनकाब, डेढ़ करोड़ की खेप बरामद…

इसे भी पढ़ें : छात्रा पर बरसीं 15 छड़ियां, पंचायत ने सुनाया 45 हजार रुपये का दंड…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल…

Ranchi : रांची में आज यानी सोमवार को कई...

रांची में 5 घंटे तक डकैतों का तांडव… जानें कहां

Ranchi : रांची के ओरमांझी स्थित तापे गांव में...

पब में लगी भीषण आ’ग, 27 की मौ’त… देखें वीडियो

Kohramlive : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के...

पारंपरिक रीति-रिवाज से पूरी हुई आषाढ़ी पूजा…

Ranchi : धरती, प्रकृति और खेती से जुड़ी आदिवासी...

गढ़वा में एक BLO बर्खास्त…

Garhwa(Nityanand Dubey) : चुनावी काम में लापरवाही और घूसखोरी...