Ranchi : रांची के ओरमांझी स्थित तापे गांव में राइस मिल और कोल्डड्रिंक्स गोदाम में 20 से 22 हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने पांच घंटे तक जमकर लूटपाट की। पीड़ित आदित्य सिंह के अनुसार, डकैत रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे। नकदी के अलावा कॉपर वायर और कोल्डड्रिंक्स की बोतलें भी दो वाहनों में लादकर फरार हो गये। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं कर्मचारियों को बंधक बनाकर लॉकर से 3.35 लाख रुपये नकद लूट लिये।
पहले से थी पूरी रेकी
खबर है कि 10 जुलाई की रात पिकअप वैन से पहुंचे बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की, उन्हें बांध दिया और बेखौफ वारदात को अंजाम दिया। FIR 12 जुलाई को दर्ज की गई है। पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने पहले से रेकी की थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यहां याद दिला दें कि इसी परिसर में वर्ष 2023 में भी बड़ी डकैती हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें : पब में लगी भीषण आ’ग, 27 की मौ’त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पारंपरिक रीति-रिवाज से पूरी हुई आषाढ़ी पूजा…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में एक BLO बर्खास्त…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब बोरिंग कराना नहीं होगा आसान, पहले लेनी होगी…
इसे भी पढ़ें : रांची में 4 किलो चांदी और 60 ग्राम सोना ले उड़े बदमाश…








