Garhwa(Nityanand Dubey) : चुनावी काम में लापरवाही और घूसखोरी पर गढ़वा जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR -2026) के दौरान मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में अवैध वसूली के आरोप में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को तत्काल प्रभाव से निर्वाचन कार्यों से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर की गई।
वायरल वीडियो ने खोली पोल
यह मामला भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र-81 के मतदान केंद्र संख्या-406 से जुड़ा है। यहां तैनात BLO कुसुम देवी पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटलाइजेशन के बदले पैसे मांगने का आरोप लगा था। कुसुम देवी धुरकी प्रखंड के झलका आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सेविका के पद पर भी कार्यरत हैं। आरोपों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई।
जांच के बाद हुई कार्रवाई
गढ़वा के DC पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर धुरकी के प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट में वायरल वीडियो में लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये गये। BLO द्वारा पैसे की मांग किये जाने की पुष्टि के बाद कार्रवाई की अनुशंसा की गई। भवनाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने आरोपी BLO को निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों से मुक्त कर दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, लापरवाही या अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रशासन ने SIR-2026 में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और BLO को स्पष्ट चेतावनी दी है। चुनावी कार्य के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई होगी। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई कर्मी पैसे की मांग करता है तो तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दें।
इसे भी पढ़ें : रांची में अब बोरिंग कराना नहीं होगा आसान, पहले लेनी होगी…
इसे भी पढ़ें : रांची में 4 किलो चांदी और 60 ग्राम सोना ले उड़े बदमाश…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में सजा ‘सेहत का मेला’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फ्लोरेंस एक्सीलेंस छात्रवृत्ति परीक्षा में 256 स्टूडेंट ने आजमाई किस्मत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान…








