Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी के एस.एस. हाई स्कूल परिसर में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले में इलाज, जागरूकता और सेवा, तीनों की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। जिसोवा संस्था, जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रखंड स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में झारखंड के करीब 20 IAS अधिकारियों की पत्नियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने पहुंचे।
एक ही छत के नीचे कई स्वास्थ्य सेवायें
मेले में अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थानों ने जागरूकता स्टॉल लगाये, जहां लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। शिविर में विभिन्न बीमारियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच।विशेषज्ञ चिकित्सकों से मुफ्त परामर्श। आंख, दांत, महिला रोग सहित कई बीमारियों का इलाज। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवायें दी गई। स्वास्थ्य मेले में लोगों को केवल उपचार ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिये भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों को टीकाकरण का महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, मौसमी और अन्य बीमारियों से बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
गंभीर बीमारियों के मरीजों को भी मिलेगा सहयोग
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवायें पहुंचाना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि यदि शिविर में कोई व्यक्ति किसी गंभीर या लंबे समय से चली आ रही बीमारी से पीड़ित पाया जाता है, तो जिसोवा संस्था के सहयोग से उसके आगे के इलाज की व्यवस्था कराने का भी प्रयास किया जाता है।
ओरमांझी में सजा ‘सेहत का मेला’… देखें वीडियो#Ranchi #Ormanjhi #Jharkhand #SSHighSchool #HealthFair #HealthCamp pic.twitter.com/GCVWQJRtFB
— KohramLive (@KohramLive) July 12, 2026
इसे भी पढ़ें : फ्लोरेंस एक्सीलेंस छात्रवृत्ति परीक्षा में 256 स्टूडेंट ने आजमाई किस्मत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : करोड़ों का ‘हरा राज’ बेनकाब, डेढ़ करोड़ की खेप बरामद…
इसे भी पढ़ें : छात्रा पर बरसीं 15 छड़ियां, पंचायत ने सुनाया 45 हजार रुपये का दंड…
इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के तीन भाई-बहन सदा के लिये खामोश…








