Kohramlive : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते 27 लोगों की जान ले ली। हादसे के वक्त पब में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोग जान बचाने के लिये बाहर की ओर भागे, जबकि कुछ अंदर ही फंस गये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात अचानक पब से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका धुएं से भर गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग चीखते-भागते नजर आ रहे हैं, जबकि आसमान में काले धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है।
अब तक 27 लोगों की मौत
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी थी। कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
PM ने जताया गहरा दुख
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीरकुल ने घटनास्थल का दौरा कर हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि आग किन कारणों से लगी, इसकी विस्तृत जांच के आदेश दे दिये गये हैं। अधिकारियों की टीम मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी है।
पहले भी हो चुके ऐसे हादसे
गौरतलब है कि थाईलैंड में इस तरह के अग्निकांड पहले भी कई जिंदगियां निगल चुके हैं। वर्ष 2022 में एक म्यूजिक पब में लगी आग में 14 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2009 में बैंकॉक के चर्चित सैंटिका नाइटक्लब में नववर्ष समारोह के दौरान लगी आग में 66 लोगों की जान चली गई थी।
💔 27 dead and 18 injured as tragedy strikes Bangkok nightlife
Late last night, a massive fire engulfed the popular entertainment venue “Rong Beer at Ladprao” near the Ladprao Intersection. Emergency services responded around midnight to a fierce blaze, with thick smoke and… pic.twitter.com/vuPsMO7eZn
— Thai Enquirer (@ThaiEnquirer) July 12, 2026
इसे भी पढ़ें : पारंपरिक रीति-रिवाज से पूरी हुई आषाढ़ी पूजा…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में एक BLO बर्खास्त…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब बोरिंग कराना नहीं होगा आसान, पहले लेनी होगी…
इसे भी पढ़ें : रांची में 4 किलो चांदी और 60 ग्राम सोना ले उड़े बदमाश…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में सजा ‘सेहत का मेला’… देखें वीडियो








