spot_img

फ्लोरेंस एक्सीलेंस छात्रवृत्ति परीक्षा में 256 स्टूडेंट ने आजमाई किस्मत… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के ओरमांझी प्रखंड स्थित ईरबा में रविवार को फ्लोरेंस एवं जे.ए. रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स परिसर में आयोजित फ्लोरेंस एक्सीलेंस छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 256 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह छात्रवृत्ति परीक्षा हाजी एहसान अंसारी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की राह में सहयोग देना है। छात्रवृत्ति योजना के तहत कई रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के लिये परीक्षा आयोजित की गई। इनमें बीएमएलटी (BMLT),  डीएमएलटी (DMLT), ऑपरेशन थिएटर (OT), ईसीजी (ECG), ऑफ्थाल्मिक टेक्नोलॉजी,  क्रिटिकल केयर (आईसीयू), रेडियो इमेजिंग, एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी, ड्रेसर कोर्स, बी.फार्म (B.Pharm), डी.फार्म (D.Pharm) शामिल हैं।

सफल विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

आयोजकों ने बताया कि परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी, ताकि वे पारामेडिकल और फार्मेसी जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई आर्थिक सहयोग के साथ पूरी कर सकें। परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई को घोषित किया जायेगा। छात्रवृत्ति परीक्षा के सफल आयोजन में संस्थान की सचिव जीनत कौशर के नेतृत्व में पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. नजनीन कौशर, डॉ. शाहीन कौशर, डॉ. मनोज, आशुतोष, शकील परवेज, कलाम, पवन, मंजर, रचना कुमारी, मज़हर, अजय कुमार, गुलाम मुस्तफा, आदित्य कुमार, फौजिया, विकास कुमार, शबाना सहित कई सदस्यों ने परीक्षा संचालन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें : भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : करोड़ों का ‘हरा राज’ बेनकाब, डेढ़ करोड़ की खेप बरामद…

इसे भी पढ़ें : छात्रा पर बरसीं 15 छड़ियां, पंचायत ने सुनाया 45 हजार रुपये का दंड…

इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के तीन भाई-बहन सदा के लिये खामोश…

इसे भी पढ़ें : मां दो मासूमों को लेकर कुएं में कूदी, दोनों की मौ’त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में सजा ‘सेहत का मेला’… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी के एस.एस....

भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान…

Kohramlive : कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन...

करोड़ों का ‘हरा राज’ बेनकाब, डेढ़ करोड़ की खेप बरामद…

Jamshedpur : कहते हैं, अपराध कितना भी चुपके से...

छात्रा पर बरसीं 15 छड़ियां, पंचायत ने सुनाया 45 हजार रुपये का दंड…

Bihar : कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में महज 50...

एक ही परिवार के तीन भाई-बहन सदा के लिये खामोश…

Kohramlive : राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना...