spot_img

करोड़ों का ‘हरा राज’ बेनकाब, डेढ़ करोड़ की खेप बरामद…

Date:

spot_img
spot_img

Jamshedpur : कहते हैं, अपराध कितना भी चुपके से कदम बढ़ाये, कानून की आहट उससे तेज होती है। बहरागोड़ा बस स्टैंड के पास रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब पुलिस ने बहुमूल्य पन्ना (एमराल्ड) की अवैध तस्करी का बड़ा खेल पकड़ लिया। देखते ही देखते पूरे इलाके में यह वायरल हो गया। पुलिस ने 1.095 किलो (1095 ग्राम) बहुमूल्य पन्ना बरामद किये। बरामद पन्ना की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। तीन तस्कर विनय पातर, स्नेहाशीष मंगराज एवं सिद्धेश्वर कालिंदी पकड़े गये। तीनों पूर्वी सिंहभूम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताये जा रहे हैं।इनके पास से दो दोपहिया वाहन और तीन मोबाइल और 2 हजार 300 रुपये नकद भी जब्त किये गये। पुलिस को अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क होने की आशंका है।

गुप्त सूचना बनी बड़ी कामयाबी की वजह

SSP को सूचना मिली कि बहुमूल्य पन्ना की खेप लेकर कुछ तस्कर बहरागोड़ा पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही घाटशिला SDPO के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। बस स्टैंड और आसपास के इलाके में चुपचाप घेराबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। कुछ देर बाद दो दोपहिया वाहनों के साथ तीन संदिग्ध युवक पुलिस की नजर में आये। पुलिस टीम को देखते ही तीनों भागने लगे। जवानों ने फुर्ती दिखाते हुये तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में करोड़ों रुपये कीमत का पन्ना बरामद होने से पूरे अभियान की तस्वीर साफ हो गई।जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी विनय पातर के खिलाफ वर्ष 2018 में गुड़ाबांदा थाना में खनिज तस्करी और चोरी से जुड़े मामले दर्ज हैं।  पुलिस अब उसके पुराने संपर्कों और आर्थिक लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें : छात्रा पर बरसीं 15 छड़ियां, पंचायत ने सुनाया 45 हजार रुपये का दंड…

इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के तीन भाई-बहन सदा के लिये खामोश…

इसे भी पढ़ें : मां दो मासूमों को लेकर कुएं में कूदी, दोनों की मौ’त…

इसे भी पढ़ें : कहीं बादल फटा, कहीं पहाड़ दरका, तीन राज्यों में मानसून बनी आफत…

इसे भी पढ़ें : TMC की ‘असली पहचान’ पर आया अहम फैसला… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में सजा ‘सेहत का मेला’… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी के एस.एस....

भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान…

Kohramlive : कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन...

छात्रा पर बरसीं 15 छड़ियां, पंचायत ने सुनाया 45 हजार रुपये का दंड…

Bihar : कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में महज 50...

एक ही परिवार के तीन भाई-बहन सदा के लिये खामोश…

Kohramlive : राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना...