Kohramlive : कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत सरकार ने राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, शोक अवधि में देशभर की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।
PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
PM नरेंद्र मोदी ने शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा दुख जताते हुये उन्हें दूरदर्शी नेता और भारत का सच्चा मित्र बताया। PM मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व में कतर ने आधुनिक विकास की नई ऊंचाइयां हासिल कीं। उन्होंने फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान शेख हमद से मुलाकात को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने कतर के वर्तमान अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और शाही परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। भारत सरकार की ओर से संवेदना प्रकट करने के लिये केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जल्द कतर जायेंगे। वह भारत की ओर से शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति शोक संदेश सौंपेंगे।
18 साल तक संभाली कतर की कमान
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने करीब 18 वर्षों तक कतर के अमीर के रूप में देश का नेतृत्व किया। वर्ष 2013 में उन्होंने स्वेच्छा से सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी। उनके कार्यकाल में कतर ने कूटनीति, खेल, मीडिया और वैश्विक निवेश के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई। भारत ने उनके निधन को एक मित्र राष्ट्र के महत्वपूर्ण नेता के जाने के रूप में देखा है।
इसे भी पढ़ें : करोड़ों का ‘हरा राज’ बेनकाब, डेढ़ करोड़ की खेप बरामद…
इसे भी पढ़ें : छात्रा पर बरसीं 15 छड़ियां, पंचायत ने सुनाया 45 हजार रुपये का दंड…
इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के तीन भाई-बहन सदा के लिये खामोश…
इसे भी पढ़ें : मां दो मासूमों को लेकर कुएं में कूदी, दोनों की मौ’त…
इसे भी पढ़ें : कहीं बादल फटा, कहीं पहाड़ दरका, तीन राज्यों में मानसून बनी आफत…








