spot_img
spot_img
spot_img

तीन महिलाओं ने मिलकर का’ट डाला गला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र में अंधविश्वास की आड़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। डायन-बिसाही के शक में तीन महिलाओं ने 60 साल की बुजुर्ग महिला भावी सिंह की दिनदहाड़े दाउली से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना धोबनी जंगल में हुई, जो जमशेदपुर से महज 22 किलोमीटर दूर है। मंगलवार शाम जंगल से भावी सिंह का शव बरामद किया गया, जिसके बाद बुधवार को उनके बेटे सुधीर सिंह ने बोड़ाम थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी महिलाएं गिरफ्तार, हथियार जब्त

पुलिस छानबीन में सामने आया कि उलासी सिंह (48), रबनी सिंह (40) और सोमबारी सिंह (32) तीनों महिलाएं, जो उसी गांव बड़दोहो की रहने वाली हैं। उन्होंने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल दाउली को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में इन महिलाओं ने बताया कि उलासी सिंह के पति बलराम सिंह लंबे समय से बीमार थे। इन्हें शक था कि भावी सिंह ने ही उसे कुछ “कर” दिया है। इसी शक में जब भावी सिंह विधवा पेंशन लेने के लिए जंगल के रास्ते कुइयानी पंचायत भवन जा रही थीं। इसी दौरान तीनों महिलाओं ने पीछा करते हुये उन्हें धोबनी जंगल में घेर लिया और गर्दन पर वार कर जान ले ली। इसके बाद सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गईं।

इसे भी पढ़े : 8 या 9 कब है रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…

इसे भी पढ़े : DC ने की इन योजनाओं की समीक्षा बैठक, दी सख्त चेतावनी

इसे भी पढ़े : SDM का ताबड़तोड़ एक्शन, मिलावटखोरों में हड़कंप

इसे भी पढ़े : 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़े : रांची में टली अनहोनी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...