Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा समाहरणालय में गुरुवार को DC दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की योजनाओं को लेकर अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मकसद था – योजनाओं की वर्तमान प्रगति जानना, चुनौतियों की पहचान करना, और समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना।
जिन योजनाओं की समीक्षा की गई, उनमें प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, साइकिल वितरण योजना, बिरसा आवास योजना, धुमकुड़िया भवन निर्माण, वन अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK), सर्ना और कब्रिस्तान घेराबंदी योजना, आवासीय विद्यालय निर्माण व छात्रावास जीर्णोद्धार, SC/ST अत्याचार निवारण सहायता, मुख्यमंत्री रोजगार व स्वास्थ्य सहायता योजना शामिल थी। कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने योजनावार पीपीटी के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
DC ने दिये ये निर्देश
लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।
विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, साइकिल और रहने की सुविधा समय पर मिले, इसके लिए त्वरित कार्रवाई हो।
स्थल निरीक्षण कर वास्तविक प्रगति की जांच की जाये।
आगामी बैठक में सभी योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से पेश की जाये।
इसे भी पढ़े : CRPF जवानों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, कई जवान…
इसे भी पढ़े : नेमरा पहुंचे गवर्नर, बोले दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं
इसे भी पढ़े : CM हेमंत सोरेन ने निभाई ‘तीन कर्म’ की परंपरा
इसे भी पढ़े : कुमारडुंगी की वो काली दोपहर, मासूम की चीखें और दरिंदगी








