UP : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तराई में दो दिनों तक घनघोर बरसात के बाद अब मानसून की बारिश पूर्वांचल और विंध्य की धरती की ओर बढ़ चली है। आसमान जैसे बादलों से वादा कर बैठा हो और अब हर खेत, हर छत, हर गली उसकी प्रतीक्षा कर रही है। बिजनौर ने बारिश की मोहब्बत में सबसे गहरा रंग दिखाया। 190 मिमी बारिश के साथ। बरेली और मुरादाबाद भी पीछे नहीं रहे, क्रमशः 160 और 150 मिमी बरसात के साथ भीगते रहे। पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर की गलियों ने भी बादलों का स्वागत किया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के ऊपर बने सिस्टम से अब पूर्वा हवाएं सक्रिय हो गई हैं। निचले और मध्य वायुमंडल में बनी द्रोणिका के कारण बारिश का ये सिलसिला रुक-रुककर चलता रहेगा। बृहस्पतिवार से पूर्वांचल, विंध्य और दक्षिणी यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश की बौछारें पड़ेंगी।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या व आसपास के क्षेत्र।
इसे भी पढ़ें : ट्रंप के टैरिफ वार पर भारत का करारा जबाव
इसे भी पढ़ें :नवनियुक्त विद्यालय सचिव राजदेव यादव का भव्य स्वागत
इसे भी पढ़ें :CM ने दस कर्म दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, ग्रामीणों से जानी परंपरा…
इसे भी पढ़ें :अमेरिका ने भारत पर और 25% लगाया टैरिफ, ट्रंप ने किये साइन








