Ranchi : रांची पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते नाकाम कर दिया है। गोंदा थाना क्षेत्र के अर्बन हार्ट नामक इलाके में एक निर्माणाधीन भवन में छिपे दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। इनकी पहचान कांके के सौरभ तिर्की और रितेश गाड़ी के रूप में हुई है। दोनों किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन हार्ट स्थित एक निर्माणाधीन भवन में अपराधियों का जमावड़ा है, जिनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना मिलते ही SSP ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। टीम ने तत्परता से निर्माणाधीन भवन पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। इनके पास से एक देशी कट्टा और एक लोहे की भुजाली मिली। पुलिस के अनुसार, दोनों का दागी किस्म के युवक हैं और वे रांची में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। अब इनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : ट्रंप के टैरिफ वार पर भारत का करारा जबाव
इसे भी पढ़ें :नवनियुक्त विद्यालय सचिव राजदेव यादव का भव्य स्वागत
इसे भी पढ़ें :CM ने दस कर्म दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, ग्रामीणों से जानी परंपरा…
इसे भी पढ़ें :अमेरिका ने भारत पर और 25% लगाया टैरिफ, ट्रंप ने किये साइन










