spot_img

SDM का ताबड़तोड़ एक्शन, मिलावटखोरों में हड़कंप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : रक्षाबंधन जैसे पावन त्योहार की मिठास को जहरीली मिलावट से बचाने के लिए गढ़वा सदर के SDM संजय कुमार ने ऐसा प्रहार किया कि मिलावटखोरों की नींद उड़ गई। एक के बाद एक ताबड़तोड़ छापेमारी में नकली मिठाइयों का पर्दाफाश हुआ। जहां एक ओर मिठाइयों से बदबू आ रही थी, वहीं दूसरी ओर गोदामों में एक्सपायरी सॉस और बिना लाइसेंस का धंधा फल-फूल रहा था। दो दिनों में 50 क्विंटल से अधिक संदिग्ध मिठाइयां जब्त हुईं और 5 क्विंटल मिठाइयां मौके पर ही नष्ट कर दी गईं।

परमपुरी प्लास्टिक दुकान और उससे जुड़े दो गुप्त गोदामों में चली कार्रवाई के दौरान एक क्विंटल से ज्यादा एक्सपायरी सॉस भी बरामद हुआ। दुकानदार न तो वैध लाइसेंस दिखा सका और न ही खरीद-बिक्री के दस्तावेज।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजना मिंज के मुताबिक, जो लाइसेंस दिखाया गया उसमें मिठाई बेचने की अनुमति थी ही नहीं।सैंपलों की प्राथमिक जांच में मिठाइयां फेल हो गईं और अब उन्हें रांची की लैब में विस्तृत परीक्षण के लिए भेजा गया है। अगर वहां भी रिपोर्ट फेल हुई, तो बनारस की सप्लाई करने वाली कंपनी पर भी गाज गिरेगी। SDM संजय कुमार ने दो टूक कहा “त्योहार पर मिठास तो जरूरी है, लेकिन मिलावट की कीमत जान से नहीं चुकाई जा सकती।” गढ़वा में इस कार्रवाई के बाद मिठाई बाजार में खलबली मची है… और आम जनता अब थोड़ा और सतर्क हो गई है।

इसे भी पढ़ें : ट्रंप के टैरिफ वार पर भारत का करारा जबाव

इसे भी पढ़ें :नवनियुक्त विद्यालय सचिव राजदेव यादव का भव्य स्वागत

इसे भी पढ़ें :CM ने दस कर्म दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, ग्रामीणों से जानी परंपरा…

इसे भी पढ़ें :अमेरिका ने भारत पर और 25% लगाया टैरिफ, ट्रंप ने किये साइन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...