Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव पुलिस ने बीती रात खास अभियान चला लंबे अर्से से फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रातभर छापामारी कर ये कामयाबी हासिल की है। पकड़े गये लोगों में तलसवार गांव निवासी जगदीश राणा, नापो कला निवासी दिनेश यादव और तापेश्वर यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जगदीश राणा के खिलाफ न्यायालय से वर्ष 2014 के एक मामले में वारंट जारी था। वहीं दिनेश यादव और तापेश्वर यादव खनिज अधिनियम से जुड़े एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने फरार वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं। यही वजह है कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों को जेल भेजा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में 29 टीमों ने एक साथ की छापेमारी… रिजल्ट जानें
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, मजदूरों की बदलेगी तकदीर…
इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट… देखें
इसे भी पढ़ें : 5 घंटे में किडनैपिंग का खेल खत्म, गढ़वा पुलिस ने ऐसे छुड़ाया युवक… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में टल गई बड़ी वारदात, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो







