spot_img

राजधानी में टल गई बड़ी वारदात, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया। गुप्त सूचना के आधार पर जगरनाथपुर थाना पुलिस ने लटमा रोड स्थित नेपाली कॉलोनी के पास छापेमारी कर तीन अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक नीले रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थानेदार नितिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई और स्वर्णरेखा नदी के पास वाहन की घेराबंदी कर दी गई।

तलाशी के दौरान सुमित मिंज उर्फ लवेंडर के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और मैगजीन में भरी 6 जिंदा गोलियां बरामद हुईं। वहीं कार से दो टांगी, दो बेसबॉल स्टिक, पांच मोबाइल फोन और एक टैब भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित मिंज उर्फ लवेंडर, राकेश रंजन उर्फ गुड्डु और रोहित महली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि सुमित और गुड्डु के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुमित पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस संबंध में जगरनाथपुर थाना कांड संख्या 131/26 दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर हादसे के बाद एक्शन में सरकार, अस्पताल-होटलों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

इसे भी पढ़ें : मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

इसे भी पढ़ें : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान! इस रोज शादी…

इसे भी पढ़ें : खान सर केस में नया ट्विस्ट! फा’यरिंग के वायरल वीडियो से मचा ब’वाल…

इसे भी पढ़ें : लालच में बेटा करता गया एक के बाद एक क’त्ल, पर वो भी बच न सका… जानें मामला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों

Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार...

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...