spot_img

हजारीबाग में 29 टीमों ने एक साथ की छापेमारी… रिजल्ट जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : लंबे अर्से से फरार छोटे-बड़े बदमाशों की लिस्ट तैयार कर हजारीबाग पुलिस ने बीती रात विशेष समकालीन अभियान चलाया गया, जिसमें महिलाओं से जुड़े अपराध और पॉक्सो मामलों में फरार चल रहे आरोपियों, वारंटियों और अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया गया। रात के अंधेरे में शुरू हुई यह कार्रवाई सुबह तक जारी रही। जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिस की टीमों ने एक साथ दबिश देकर फरार अपराधियों की तलाश की और कानून से आंख-मिचौली खेल रहे लोगों को गिरफ्तार किया।

29 टीम, 87 पुलिसकर्मी और एक ही लक्ष्य

इस विशेष अभियान के लिये जिले भर में 29 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। सभी टीमों का नेतृत्व थानेदारों ने किया, वहीं, DSP और पुलिस इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी पूरे अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे। करीब 87 पुलिस पदाधिकारी और जवान इस ऑपरेशन में शामिल हुये। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, 31 वारंट और कुर्की संबंधी मामलों का भी निष्पादन किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा। ऐसे मामलों में फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। हजारीबाग पुलिस कप्तान अमन कुमार ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी इलाके में कोई फरार अपराधी या वारंटी गिरफ्तारी के डर से छिपकर रह रहा है, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना मिलने के बाद तुरंत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, मजदूरों की बदलेगी तकदीर…

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट… देखें

इसे भी पढ़ें : 5 घंटे में किडनैपिंग का खेल खत्म, गढ़वा पुलिस ने ऐसे छुड़ाया युवक… जानें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में टल गई बड़ी वारदात, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर हादसे के बाद एक्शन में सरकार, अस्पताल-होटलों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों

Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार...

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...