Garhwa : गढ़वा में अपराधियों की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने महज 5 घंटे में नाकाम कर दिया। एलएंडटी कंपनी में कार्यरत पाइप फिटर मुरारी तिवारी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था, लेकिन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के आगे अपराधियों को घुटने टेकने पड़े।
दिनदहाड़े अपहरण
बुधवार दोपहर सगमा के पास काम कर रहे मुरारी तिवारी को सफेद बोलेरो में सवार छह बदमाश बंदूक के बल पर उठाकर ले गये। अपहरण के बाद अपराधियों ने परिजनों से 7.5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इतना ही नहीं, डराकर ऑनलाइन स्कैनर के जरिये 30 हजार रुपये भी वसूल लिये। जैसे ही घटना की सूचना SP आशुतोष शेखर को मिली, विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस मझिआंव के चन्दना गांव पहुंची और दो संदिग्धों शेख अंसार और नदीम खान को दबोच लिया।
घबराये अपराधी मुरारी तिवारी को छोड़कर फरार
पूछताछ में दोनों ने 30 हजार रुपये ऑनलाइन लेने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस का दबाव इतना बढ़ गया कि घबराये अपराधी मुरारी तिवारी को छोड़कर फरार हो गये। इस तरह अपहरण के महज 5 घंटे के भीतर मुरारी तिवारी को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में टल गई बड़ी वारदात, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर हादसे के बाद एक्शन में सरकार, अस्पताल-होटलों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
इसे भी पढ़ें : मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार
इसे भी पढ़ें : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान! इस रोज शादी…
इसे भी पढ़ें : खान सर केस में नया ट्विस्ट! फा’यरिंग के वायरल वीडियो से मचा ब’वाल…







