spot_img

मुकेश अंबानी केस : मौत से पहले स्‍कॉर्पियो मालिक ने सीएम को लिखी थी चिट्ठी, कही थी ये बात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंबई : मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर मिली स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक और ठाणे के व्‍यवसायी मनसुख हिरेन का 2 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख और मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को लिखा पत्र सामने आया है। पत्र में लिखा गया है कि उन्हें पुलिस और मीडिया की तरफ से परेशान किया जा रहा है। बार-बार एक ही प्रकार का सवाल किया जा रहा है। इस केस में वह एक पीड़ित हैं,  जबकि उनके साथ आरोपी जैसा सलूक किया जा रहा है। उल्‍लेखनीय है कि मनसुख का शव शुक्रवार को एक खाड़ी से मिला था। इस मामले की जांच महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई ATS को सौंप दी है। मनसुख के परिवार ने हत्‍या की आशंका जताई है।

क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होने की लिखी बात

पत्र के प्रारंभ में अपना मनसुख ने लिखा है, ‘मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पिछले 16 सालों से ऊपर लिखे पते पर रह रहा हूं, मेरी उम्र 46 साल की है और मैं कार एसेसरीज के बिजनेस से पिछले 21 साल से जुड़ा हूं। मैं स्टाइल क्लासिक कार डेकोर नाम से शॉप चलाता हूं। मैं एक शांतिप्रिय व्यक्ति हूं और मेरा कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।’

ओला से गया मुंबई

पत्र में स्‍पष्‍ट किया गया है, 17 फरवरी 2021 की शाम स्कॉर्पियो कार नंबर MH-02-AY-2815 से दक्षिण मुंबई स्थित क्राफर्ड मार्केट किसी काम के लिए ठाणे की अपनी दुकान से निकला था। एरोली का ब्रिज खत्म होकर विक्रोली इलाके का जो सर्विस रोड शुरू होता है, उस पर स्कॉर्पियो कार की स्टीयरिंग लॉक हो गई। जिसकी  कारण स्कॉर्पियो ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर साइड में पार्क कर दी और ओला से मुंबई गया।

गाड़ी चोरी की दर्ज कराई प्राथमिकी

मनसुख ने पद्ध में लिखा है, 18 फरवरी 2021 को करीब 12:00 बजे मैं अपनी गाड़ी को लेने के लिए ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा और मुझे पता चला कि मेरी गाड़ी वहां नहीं है। कुछ देर खोजने के बाद मैं विक्रोली पुलिस स्टेशन गया और वहां पर गाड़ी चोरी की FIR दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें : बंदूक की नोक पर लड़की को लेकर सिपाही का बेटा रफू…

इसे भी पढ़ें :पश्चिम बंगाल में बम धमाका, 6 भाजपा कार्यकर्ता जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...