चीन ने इंडिया के मुकाबले तीन गुना किया अपना डिफेंस बजट

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : वर्ष 2021 के लिए चीन ने अपने डिफेंस बजट को 2020 की तुलना में 6.8 फीसदी बढ़ा कर पहली बार 200 अरब डालर से भी अधिक कर दिया है। चीन का यह डिफेंस बजट इंडिया के रक्षा बजट के मुकाबले तीन गुना से भी अधिक है। शुक्रवार को जारी इस साल का चीन का डिफेंस बजट 209 अरब डालर का है।

इसे भी पढ़ें : बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत, मांद में घुसकर मारेंगे : डीजीपी

चीनी पीएम ने की बजट की घोषणा

चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने चीन की संसद ‘नेशनल पीपुल्स कांग्रेस’ के अधिवेशन के पहले दिन इस बजट की घोषणा की। 209 अरब डालर का रक्षा बजट ऐसे समय पेश किया गया है, जब चीन और भारत के बीच लद्दाख क्षेत्र में तनाव चल रहा है।

इसे भी पढ़ें :पिठोरिया घाटी में लूटपाट की बना रहे थे योजना, हथियार के साथ 4 अपराधी धराये

चीनी सेना को विवादित क्षेत्र में भेजने का जिक्र नहीं

प्रधानमंत्री ली ने रक्षा बजट के बारे में 35 पन्ने की 2020 की चीन की उपलब्धि और 2021 के लिये प्रस्तावित कार्यों की रिपोर्ट में साल 2020 को चीन की सशस्त्र सेनाओं के लिए ”बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने चीन के 60 हजार सशस्त्रों सैनिकों, जिन्हें वार्षिक अभ्यास के लिए तैयार किया गया था, उन्हें पूर्वी लद्दाख में पेंगांग जैसे विवादित इलाकों में भेजे जाने का कोई जिक्र नहीं किया।

इसे भी पढ़ें :IED ब्‍लास्‍ट में शहीद जवानों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...