spot_img
spot_img
spot_img

अपने कर्मचारियों के कोरोना वैक्सीनेशन का पूरा खर्च उठाएगी रिलायंस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण अभियान में अब कॉरपोरेट वर्ल्ड भी गंभीरता से सामने आ गया है। कोरोना टीकाकरण अभियान के संदर्भ में रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने कंपनी के कर्मचारियों को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी। उन्‍होंने आग्रह किया है कि योग्य कर्मचारी, सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। नीता अंबानी ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में देश के साथ कंपनी कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।

  इसे भी पढ़ें : बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत, मांद में घुसकर मारेंगे : डीजीपी

बड़े परिवार का नाम है रिलायंस फैमिली

इससे पहले दिसंबर 2020 के अंत में ‘रिलायंस फैमिली डे’ के मौके पर नीता अंबानी और रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा था कि जैसे ही जरूरी परमिशन मिलेगी वे रिलायंस के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे। पत्र में नीता अंबानी ने आगे कहा कि मुकेश और मेरा मानना है कि अपनों की खुशियों और सेहत का ख्याल रखने से ही परिवार बनता है और इसी बड़े परिवार का नाम है, रिलायंस-फैमिली।

इसे भी पढ़ें :पिठोरिया घाटी में लूटपाट की बना रहे थे योजना, हथियार के साथ 4 अपराधी धराये

कोरोना से जंग जीतेगा भारत

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का जिक्र करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि अब यह कुछ ही समय की बात है, देश कोरोना से जंग जीत जाएगा। आशा, विश्वास और आंनद के साथ देश एक नए दौर में कदम रखेगा।

इसे भी पढ़ें :IED ब्‍लास्‍ट में शहीद जवानों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…

अभी बरतनी है सावधानी

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि आप सभी के सहयोग से हम जल्द ही इस महामारी से निजात पा लेंगे। उन्होंने आगाह भी किया कि कोरोना अभी गया नही है, हमें कोरोना के विरुद्ध पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी है। हम कोरोना से लड़ाई के आखिरी चरण में हैं और जल्द ही इस पर काबू पा लेंगे। पत्र का अंत करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि मुझे भरोसा है कि कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...