राजस्थान : राजस्थान के हनुमानगढ़ से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 2 साल से जेल में रेप की सजा काट रहे आरोपी ने जमानत मिलते ही पीड़िता के उपर केरोसीन डालकर आग लगा दी। इस हादसे में पीड़िता 90 प्रतिशत झुलस गई। पीड़िता की चीख सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरअसल, कुछ दिनों से पति से अलग होकर नानी के पास रह रही पीड़िता ने 2 साल पहले आरोपी प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके कारण आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन कुछ ही समय पहले वो जमानत पर छूट गया।
पीड़िता की नानी के अनुसार, आरोपी दीवार फांद घर में घुसा और उसके कमरे का दरवाजा बाहर से रस्सी से बांध दिया जिस्से वे बाहर न आ सके। इसके बाद उसने पीड़िता को आवाज लगाई। जैसे ही वह अपने कमरे से बाहर निकली, आरोपी ने उस पर केरोसिन डाल आग लगा दी। और मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की नानी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचित पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। पीड़िता के घर के पास लगे CCTV को खंगाला जिसमें युवक घर से बाहर भागते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इसे भी पढ़ें : भविष्य में धरती पर ऑक्सीजन का स्तर होगा कम, कई जीवों के अस्तित्व पर संकट
इसे भी पढ़ें : तीन दिन से लापता युवती की कुएं में मिली लाश, हत्या की आशंका









