रांची : महाराष्ट्र के अकोला के हदगांव जुनी बस्ती का रहने वाला किशोर घर से भाग कर हटिया पहुंच गया। इसकी सूचना RPF पहले ही दे दी गई थी। किशोर के हटिया पहुंचते ही RPF ने उसे पकड़ पूछताछ की। फिर किशोर को रांची चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया है।
दरअसल, किशोर को उसके घर वालों ने पढ़ाई के लिए डांटा था। जिससे वो नाराज होकर भाग गया और नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। यहां वो नागपुर स्टेशन से पुणे हटिया स्पेशल ट्रेन में सवार हो गया था।
अभिभावक किशोर को खोजते नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो वहां सीसीटीवी के जरिए पता चला कि किशोर पुणे हटिया स्पेशल ट्रेन में सवार हुआ है। आरपीएफ ने हटिया रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद आरपीएफ के अधिकारी सक्रिय हुए और पुणे हटिया रेलवे स्टेशन परपहुंचते ही रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाकर किशोर को बरामद कर लिया। किशोर के परिजनों को फोन कर सूचना दे दी गई है। वो शनिवार को आकर किशोर को अपने साथ ले जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : जमानत पर बाहर आया रेप का आरोपी, पीड़िता को जिंदा जलाया
इसे भी पढ़ें : 17 साल के बच्चे ने माता-पिता और बहन का कर दिया मर्डर, जानें क्यों









