Kohramlive : मामूली सी बात पर तीन बच्चों के बाप जितेंद्र का मर्डर कर दिया गया। उसके बदन से टकरा कर मोमोस प्लेट का गिर जाना काल बन गया। सरेराह उसके गले पर चाकू से कई वार किये गये। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया हैं। उसके तीन बच्चे अनाथ हो गये। यह दुस्साहसिक वारदात राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में हुई।
घटना को लेकर मीडिया में आई खबरों के अनुसार, बीते शनिवार की शाम जितेंद्र ने अपने दोस्त वीरेंद्र को फोन कर मिलने तिरंगा चौक पर बुलाया। तिरंगा चौक के पास ही उसका घर है। वीरेंद्र वहां पहुंच गया। दोनों बतियाने लगे। इसी दौरान इन दोनों का एक अन्य दोस्त नकुल भी वहां पहुंच गया। नकुल ने वहां मौजूद मोमोस वाले से मोमोस खरीदा और खाने लगा। नकुल मोमोस खा रहा था, तभी जितेंद्र का हाथ उसकी प्लेट से टच हो गया। मोमोस की सारी प्लेट ही नीचे गिर गयी। इसी बात पर नकुल को गुस्सा आ गया। उसने जितेंद्र को गरिआना शुरू कर दिया। जितेंद्र ने इस पर एतराज जताया तो नकुल का गुस्सा और बढ़ गया। उसके सिर पर खून सवार हो गया। उसने आव देखा न ताव जेब से चाकू निकाला और दनादन जितेंद्र के गले पर कई वार कर दिए। जितेन्द्र की हत्या कर दिये जाने की फैली खबर के बाद हरकत में आई पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया। जितेंद्र अपने तीन बच्चों और बीवी के साथ तिरंगा चौक के पास रहता था। पेशे से वह राजमिस्त्री था। जितेंद्र और वीरेंद्र अच्छे दोस्त थे। पहले दोनों साथ में ही कपड़े की दुकान चलाते थे। बाद में जितेंद्र ने राज मिस्त्री का काम शुरू कर दिया था। रणहौला थाना पुलिस ने खुलासा किया कि घटना के समय नकुल नशे की हालत में था।
इसे भी पढ़ें : अंकिता की चिता की राख ठंडी नहीं पड़ी, दूसरी बेटी मारकर लटका दी गई, जनाक्रोश उबाल पर…
इसे भी पढ़ें : अदावत में बगावत : खेल ऐसा खेला, चकरा गई पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बोकारो के चास में भीड़ भड़क्का वाले इलाके में हो गई बड़ी वारदात… देखें
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों












