spot_img

अंकिता की चिता की राख ठंडी नहीं पड़ी, दूसरी बेटी मारकर लटका दी गई, जनाक्रोश उबाल पर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : अभी अंकिता की चिता की राख ठंडी भी नहीं हुई कि दुमका में एक बार फिर एक नाबालिग लड़की को मार कर पेड़ में लटका दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि नाबालिग के पेट में किसी का पाप भी पल रहा था। कातिल ने पुलिस को गुमराह करने के ख्याल से डेड बॉडी को पेड़ से लटका दिया था, ताकि यह सुसाइड का मामला लगे। मारी गई लड़की की पहचान होते ही पुलिस कातिल तक पहुंच गई। हत्या के इल्जाम में जिस शख्स को पकड़ा गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। अबतक पुलिस यह खुलासा नहीं कर पाई है कि आखिर नाबालिग लड़की की हत्या क्यों की गई। वैसे शंका जताई जा रही है कि लड़की के गर्भवती हो जाने के कारण उसे रास्ते का कांटा समझ मार डाला गया। गिरफ्तार संदेही गुनाहगार पेशे से राज मिस्त्री है। पुलिस उसकी जीवन कुंडली खंगाल रही है। मारी गई लड़की एक गरीब बाप की बेटी थी। वह मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा कर रही थी। वह दुमका के रानीश्वर थाना क्षेत्र में रहती थी। सीएम हेमंत सोरेन ने इस वारदात को गंभीरता से लिया है, उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘दुमका में हुई घटना से मर्माहत हूं। उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही मैंने दुमका पुलिस को न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाने का निर्देश दिया है। परमात्मा दिवंगत बिटिया को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे’। वहीं दुमका में बेटियों से साथ लगातार हो रहे जुल्म के फैली खबर के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा उबाल पर है। लोगों का कहना है कि बहू बेटियों पर बुरी नजर रखने वाले को ऐसा सबक सिखाया जाये, ताकि कोई आगे ऐसी हरकत करने की हिमाकत नहीं कर सके।

घटना को लेकर जो बातें अबतक उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार दुमका के दिग्घी ओपी क्षेत्र के श्रीअमड़ा में पेड़ पर फंदे पर लटकती हालत में एक लड़की की डेड बॉडी मिली। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद यह खुलासा हुआ है कि मृतका चार माह की गर्भवती थी। लड़की की पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पता चला कि मारी गई लड़की दुमका के रानीश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके घरवालों को बुलाया गया। घरवालों के बयान पर रेप, हत्या और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को बताया गया कि लड़की मजदूरी का काम करती थी। वह कभी कभी जामा थाना क्षेत्र में रहनेवाली अपनी मौसी के घर में भी रूक जाया करती थी। वह एक युवक के झांसे में आ गई थी। शंका है कि नाबालिग को बहला फुसला उसका शारीरिक शोषण किया गया, जब वह 4 माह की गर्भवती हो गई तो उसे मार डाला गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और…

इसे भी पढ़ें : धनबाद के ज्वेलरी दुकान में 10 लाख की डकैती… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हे-हे मत आ इधर मत आ… बोलते रह गये लोग, उफनाती नदी में बह गया संतोष… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...