spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो के चास में भीड़ भड़क्का वाले इलाके में हो गई बड़ी वारदात… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro (Parmeshwar Mandal) : बोकारो चास के सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके धर्मशाला मोड़ पर आज एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। दिन के उजाले में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक उम्रदराज महिला कमला देवी के गले से सोने की चेन, कंगन और अंगूठी लूट ली। बदमाशों ने कमला देवी को इस कदर डराया कि कुछ देर तक उसकी जुबां से कोई शब्द तक नहीं निकला। सिर्फ इशारों ही इशारों में बता गई अपना दुखड़ा। बाद में जब पूरी चेतना में आई तो चीख-चीख कर फरियाद करती रही कि यह जेवर उसकी निशानी है, कोई तो बदमाशों को पकड़ो। भीड़ को चीरते हुये तीनों बदमाश बड़े आराम से वहां से निकल गये। दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बोकारो के बीच शहर में इस तरह की दुस्साहसिक वारदात के बाद कुछ लोग दबी जुबां से पुलिस को कोसते रहे। लोगों का इल्जाम था कि पुलिस को जहां एक्टिव मोड में होना चाहिये, वहां दिखेगी तक नहीं, वहीं बाकी जगहों पर मुस्तैदी देखने लायक रहती है। लूटी गई कमला देवी ने बताया कि आज उसका व्रत था। कुछ पूजा का सामान लेना था। बाजार आई थी। तभी एक बाइक में सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। गले से चेन उतरवा ली, दोनों हाथ से कंगन ले लिये। जब अंगूठी पर नजर गई तो उसे भी नहीं छोड़ा। वह बहुत डर गई थी। सुनें क्या बोली कमला देवी और चास के थानेदार मो. रूस्तम…

 

इसे भी पढ़ें : सीनियर एडवोकेट रश्मि कात्यान कौंसिल के बने अध्यक्ष…

इसे भी पढ़ें : पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर संघ ने क्या किया सीएम हेमंत सोरेन के साथ… देखें

इसे भी पढ़ें : पत्नी नहीं लगी खूबसूरत तो दे डाली सुपारी, पर ये क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...