spot_img

NML के नये CEO बने ये आला अधिकारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर विकास की नई इबारत लिखने वाले एक अनुभवी अधिकारी को अब और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। NTPC लिमिटेड की खनन इकाई NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) ने वरिष्ठ अधिकारी सुब्रत कुमार दाश को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में नेतृत्व, अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली की बड़ी पहचान माना जा रहा है। ऊर्जा और खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखने वाले सुब्रत कुमार दाश उन अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने जमीन से जुड़े प्रबंधन और दूरदर्शी सोच के बल पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

एक्जीक्यूटिव ट्रेनी से CEO तक का प्रेरक सफर

विद्युत अभियंत्रण में स्नातक सुब्रत कुमार दाश ने वर्ष 1989 में NTPC में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे और सफल करियर के दौरान उन्होंने संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और हर जिम्मेदारी को अपनी कार्यकुशलता तथा प्रतिबद्धता से नई पहचान दी। CEO का दायित्व संभालने से पहले सुब्रत कुमार दाश NML की महत्वाकांक्षी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना और पीबी-एनडब्ल्यू सीएमपी के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में परियोजना ने उत्पादन, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, हितधारक सहभागिता और सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में परियोजना की प्रगति को लेकर उनकी कार्यशैली की लगातार सराहना होती रही है। सुब्रत कुमार दाश ने NTPC के सिंगरौली, तालचेर कणिहा और कॉर्पोरेट सेंटर जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।

इसे भी पढ़ें : मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस अलर्ट, SP ने थानेदारों को दिये ये टास्क…

इसे भी पढ़ें : मां ने ही मा’र डाला था अपने मासूम बेटे को…. जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी पर FIR… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...

चौपारण में युवा प्रेस क्लब ने लिखी नई गाथा…

Chouparan : खबरें लिखने वाली कलम जब समाज सेवा...

मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम…

Ranchi : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा...