West Bengal : पश्चिम बंगाल की पूर्व CM और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, 7 जून को दोपहर 3.45 बजे हेयर स्ट्रीट थाने में मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1), 351(2) और 352 के तहत दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी के एक राजनीतिक भाषण में ऐसी टिप्पणियां की गईं, जो सांप्रदायिक सौहार्द और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं।
धरना मंच पर दिये गये भाषण पर उठे सवाल
शिकायतकर्ता तुषार कांति दास के अनुसार, 9 मार्च को कोलकाता के एस्प्लेनेड (धर्मतला) स्थित मेट्रो चैनल के पास आयोजित धरना मंच से ममता बनर्जी ने भाषण दिया था। शिकायत में दावा किया गया है कि भाषण में कही गई कुछ बातें भ्रामक थीं और उनका प्रभाव सामाजिक शांति तथा सार्वजनिक व्यवस्था पर पड़ सकता था। इसी आधार पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भाषण की पूरी सामग्री और उसे दिये जाने के संदर्भ की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। FIR दर्ज होने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने इस पूरे मामले को राजनीतिक रूप से प्रेरित करार दिया है।
इसे भी पढ़ें : इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें
इसे भी पढ़ें : गोड्डा के युवक को चलती ट्रेन में मा’री गो’ली, सुपौल जा रहे थे पत्नी से मिलने…
इसे भी पढ़ें : NTPC के नये CEO बने ये आला अधिकारी…
इसे भी पढ़ें : चाची के ह’त्यारे को उम्रकैद…
इसे भी पढ़ें : रांची में परीक्षा’ की पूरी तैयारी, पांच केंद्रों पर होगा एग्जाम…









