UP : मेरठ के मुरलीपुर गांव से सामने आया मामला लोगों को झकझोर देने वाला है। सात माह के मासूम रुद्रांश की मौत को पहले सामान्य घटना समझा गया, अंतिम संस्कार भी कर दिया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद परिवार के मन में उठे सवालों ने पूरे मामले का रुख बदल दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मासूम की मौत दम घुटने से हुई थी। पुलिस ने बच्चे की मां को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं, मामले से जुड़े दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
30 मई को आई थी बच्चे की मौत की खबर
मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव निवासी अमित तोमर एक चिकित्सक के यहां चालक का काम करते हैं। 30 मई को उन्हें उनकी पत्नी मीनाक्षी ने फोन कर बताया कि उनके सात माह के बेटे रुद्रांश की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही अमित अपने कार्यस्थल से घर पहुंचे। परिवार शोक में डूबा था और बाद में बच्चे का अंतिम संस्कार कर शव को दफना दिया गया। घटना के कुछ दिनों बाद अमित ने अपनी पत्नी का मोबाइल देखा। उनके अनुसार मोबाइल में मिले संदेशों और चैट से उन्हें पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की जानकारी मिली। इसी दौरान उन्हें पत्नी के बर्त्ताव में बदलाव महसूस हुई। जहां पूरा परिवार मासूम की मौत से टूट चुका था, वहीं पत्नी का व्यवहार सामान्य दिखाई दे रहा था। यही बात अमित और परिवार के अन्य लोगों के मन में कई सवाल खड़े करने लगी। इल्जाम है कि प्रेमी को पाने की चाहत में मां मीनाक्षी ने अपने मासूम बेटे को मार डाला।
शक गहराया तो सामने आया नया मोड़
परिजनों के अनुसार जब बच्चे की मौत को लेकर गंभीरता से सवाल किये गये और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात उठी, तब मामला अचानक नया मोड़ ले गया। इसके बाद अमित ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुये जिला प्रशासन की अनुमति से दफनाए गये बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। मजिस्ट्रेट की निगरानी में पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच को और तेज कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिवार ने दोबारा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी पर FIR… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें
इसे भी पढ़ें : गोड्डा के युवक को चलती ट्रेन में मा’री गो’ली, सुपौल जा रहे थे पत्नी से मिलने…
इसे भी पढ़ें : NTPC के नये CEO बने ये आला अधिकारी…
इसे भी पढ़ें : चाची के ह’त्यारे को उम्रकैद…









