spot_img
spot_img
spot_img

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में है। त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो, इसके लिये आज हजारीबाग के DC हेमंत सती और SP अमन कुमार खुद मैदान में उतरे और जुलूस मार्ग से लेकर कर्बला एवं मेला स्थलों तक का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

झंडा चौक से छड़वा डैम तक पहुंची अफसरों की टीम

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने झंडा चौक, खिरगांव चौक, लोहसिंघना, मंडई कर्बला, पेलावल समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। वहीं, छड़वा डैम स्थित मेला स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन करते हुये सड़क की स्थिति, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन के विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

मेडिकल कैंप, पेयजल और शौचालय की होगी व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान DC हेमंत सती ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुये कहा कि मुहर्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं और आमजनों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। उन्होंने निर्देश दिया कि आयोजन स्थलों पर मेडिकल कैंप की व्यवस्था, अस्थायी शौचालयों की स्थापना, पेयजल के लिये टैंकर की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाये।

ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

पुलिस कप्तान अमन कुमार ने यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्धारित ट्रैफिक रूट प्लान के अनुसार ही वाहनों का संचालन कराया जाये ताकि जुलूस और आम यातायात दोनों सुचारू रूप से संचालित हो सकें। पर्व के दौरान भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिये गये। DC और SP ने संयुक्त रूप से कहा कि मुहर्रम का पर्व सामाजिक सद्भाव और आपसी सम्मान का प्रतीक है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जिला प्रशासन ने नागरिकों से विशेष अपील करते हुये कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि प्रशासन या पुलिस से करें।

इसे भी पढ़ें : 262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कहीं बरसे बादल, कहीं बरसी आग…

इसे भी पढ़ें : गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…

इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पतालों में बच्चे के जन्म पर मिलेगा तोहफा, चौंक जायेंगे आप…

इसे भी पढ़ें : “मां, हम अभी आते हैं, ” और फिर कभी नहीं लौटे दो दोस्त…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें

Ranchi : अब राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों...

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...