spot_img

TB मरीजों के लिये देवदूत बनी ये कंपनी, एक साल तक देगी…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh(Prince Verma) : TB से जंग लड़ रहे मरीजों के लिये रामगढ़ के विशाल स्पंज प्राइवेट लिमिटेड, बोरोबिंग ने मदद का हाथ बढ़ाया है। टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित “निक्षय मित्र सम्मान सह पोषण पोटली वितरण समारोह” में कंपनी की इस पहल की जमकर सराहना हुई। टाउन हॉल, समाहरणालय परिसर, छतरमांडु में आयोजित कार्यक्रम में विशाल स्पंज कंपनी ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुये 5 टीबी मरीजों को गोद लिया। निक्षय मित्र योजना के तहत कंपनी अब इन मरीजों को लगातार एक वर्ष तक अतिरिक्त पोषण सहायता उपलब्ध करायेगी। मरीजों को दी गई पोषण पोटली में राशन, फल, दूध और जरूरी दवायें शामिल थीं। यह सहायता टीबी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार में मददगार साबित होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ के DC ऋतुराज ने विशाल स्पंज कंपनी बोरोबिंग के प्रतिनिधि रमेश तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। DC ने कहा कि वर्ष 2026 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता। इसके लिये निजी संस्थानों, कंपनियों और आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने जिले के अन्य लोगों और संस्थानों से भी आगे आकर निक्षय मित्र बनने की अपील की।

समाज के लिये मिसाल बनी पहल

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, संस्था या संगठन टीबी मरीजों को पोषण सहायता देकर उनके उपचार में सहयोग कर सकता है। विशाल स्पंज कंपनी की यह पहल अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। कंपनी ने यह संदेश दिया है कि सामाजिक भागीदारी से ही टीबी जैसी बीमारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

इसे भी पढ़ें : भारत टेक्स-2026 में छाया झारखंड: GI टैग वालों ने दुनिया तक बिखेरा हुनर का जादू…

इसे भी पढ़ें : अंशुला कपूर की शादी में दिखे अक्षय खन्ना, फोटो वायरल…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले DRM, दिया न्योता…

इसे भी पढ़ें : CM का सख्त आदेश: गड्ढे भरिये, काम तेज कीजिये, जनता को सुकून दीजिये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...