spot_img

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Date:

spot_img
spot_img

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र सुमित कुमार दास के साथ उसके सहपाठियों ने मंगलवार रात को रैगिंग की है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लगभग 16 साल के सुमित कुमार दास नंगा दिखाई दे रहा है और उसके सहपाठी उसे गाली दे रहे हैं और बेल्ट से उसकी पिटाई कर रहे हैं। वहीं, वाटर बोतल से जबरन कोई पेय पदार्थ भी पिला रहे हैं।

मोबाइल में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर की पिटाई

खबर है कि पीड़ित छात्र सुमित कुमार दास मंगलवार रात हॉस्टल में अपने कमरे में था। उसके साथ उसी कमरे में उसके 6 दोस्त भी थे। मोबाइल में पैसे ट्रांसफर करने के कारण बहस छिड़ गई। बात इतनी बिगड़ गई कि सुमित के ही कक्षा में पढ़ने वाले पांच-छह छात्रों ने देर रात दो बजे सुमित के हाथ रस्सी से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद, इन छात्रों ने मोबाइल से सुमित कुमार दास का वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इन छात्रों द्वारा डराते-धमकाते हुये यह किसी को न बताने को कहा गया। पीड़ित छात्र ने  दो दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया और स्कूल में नर्स से दवाई खाने लगा। पीड़ित छात्र गोविंदपुर के नगरक्यारी गांव का रहने वाला है। खबर है कि सुमित कुमार दास ने फोन करके अपने घरवाले को सबकुछ बता दिया है। घरवाले स्कूल पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन को इस बारे में बताया। जख्मी छात्र को धनबाद के SNMMCH में इलाज के लिये भेजा गया।

विद्यालय में मोबाइल रखने की अनुमति नहीं: प्रबंधक

विद्यालय के प्रबंधक सीके यादव ने मीडिया से कहा कि स्कूल में किसी भी छात्र को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद बच्चों के पास मोबाइल होते हैं, बच्चों के परिजन खुद चोरी-छिपे बच्चों को मोबाइल दे देते हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिये कमेटी बनाकर छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय और छात्रावास में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं और पूरे परिसर की निगरानी CCTV कैमरों से की जाती है। प्राइवेसी के कारण क्लास रूम में कैमरे नहीं लगाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें :

नौकरी जाते ही उबले लोग, सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के हटिया चौक पर बुधवार...

मां जेल में है तो क्या हुआ, बच्चे का बचपन कैद नहीं होगा… जानें कैसे

Ranchi : अपराध की दुनिया से किसी बच्चे का...

बार-बार समन पर कोर्ट नहीं पहुंचीं महुआ की गिरफ्तारी का वारंट…

West Bengal : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से...

अनशन खत्म, छात्रों ने निकाली ‘आभार यात्रा’… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: