spot_img

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक खूबसूरती के लिये मशहूर पतरातू डैम लेक रिसॉर्ट अब पर्यटकों को एक नया और यादगार अनुभव देने के लिये तैयार है। पर्यटन के इस खूबसूरत ठिकाने में गुरुवार को दो नई आकर्षक सुविधाओं की शुरुआत हुई। राज्य के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदा और पर्यटन की असीम संभावनाओं वाला राज्य है। सरकार राज्य के पर्यटन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पतरातू लेक रिसॉर्ट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण पहले से ही लोगों की पसंद रहा है। नई सुविधाओं के जुड़ने से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उद्घाटन समारोह में रामगढ़ के DC ऋतुराज, विधायक ममता देवी, विधायक रोशनलाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

पतरातू बनेगा झारखंड का बड़ा पर्यटन हब

सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी इसी तरह की आधुनिक सुविधायें विकसित की जायें। इससे राज्य की पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। नई सुविधाओं के साथ पतरातू डैम अब सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि अनुभवों से भरा एक ऐसा पर्यटन केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है, जहां प्रकृति के साथ आधुनिकता का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा। उद्घाटन के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया और म्यूजिकल फाउंटेन के प्रदर्शन का आनंद लिया। रंगीन रोशनी, संगीत और झील के मनमोहक दृश्य ने मौजूद लोगों को आकर्षित किया।

झील के बीच मिलेगा खाने का नया अंदाज

पतरातू डैम की लहरों के बीच बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट अब पर्यटकों के लिये खास आकर्षण बनने जा रहा है। झील के पानी पर बैठकर भोजन का आनंद लेने का यह अनुभव पर्यटकों को प्रकृति के और करीब ले जायेगा। पर्यटन विभाग के अनुसार, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के दो हिस्सों का नाम ‘मयूराक्षी’ और ‘कोयल’ रखा गया है। यहां परिवारिक समारोह, कॉरपोरेट मीटिंग, सामाजिक कार्यक्रम और विशेष आयोजन भी किये जा सकेंगे।

संगीत और रोशनी से जगमगायेगी पतरातू की शाम

नई शुरुआत का दूसरा बड़ा आकर्षण है म्यूजिकल फाउंटेन। शाम ढलते ही संगीत की धुनों और रंग-बिरंगी रोशनी के साथ पानी के फव्वारों का खूबसूरत प्रदर्शन पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करेगा। झील, पहाड़ और रोशनी के इस संगम से पतरातू डैम की शाम अब और भी खास होने वाली है।

इसे भी पढ़ें :

बार-बार समन पर कोर्ट नहीं पहुंचीं महुआ की गिरफ्तारी का वारंट…

West Bengal : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से...

अनशन खत्म, छात्रों ने निकाली ‘आभार यात्रा’… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में...

एक बीयर की बोतल पर बवाल, फिर टां’गी-स’ब्बल से मा’र डाला…

Giridih : एक बोतल बीयर के पैसे को लेकर...

CNG स्टेशन पर जोरदार ध’माका, एक की मौ’त, पांच घायल…

Delhi : दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक...

गॉल में टीम इंडिया का ‘दस का दम’, श्रीलंका को 165 रन से रौंदा…

Kohramlive : भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बार-बार समन पर कोर्ट नहीं पहुंचीं महुआ की गिरफ्तारी का वारंट…

West Bengal : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से...

अनशन खत्म, छात्रों ने निकाली ‘आभार यात्रा’… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में...

एक बीयर की बोतल पर बवाल, फिर टां’गी-स’ब्बल से मा’र डाला…

Giridih : एक बोतल बीयर के पैसे को लेकर...

CNG स्टेशन पर जोरदार ध’माका, एक की मौ’त, पांच घायल…

Delhi : दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक...

गॉल में टीम इंडिया का ‘दस का दम’, श्रीलंका को 165 रन से रौंदा…

Kohramlive : भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को...