Ranchi : झारखंड में रेलवे सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ने जा रहा है। CM हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के DRM केएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान DRM ने CM हेमंत सोरेन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये गये मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।
17 जुलाई को होगा नये रूप में स्टेशनों का शुभारंभ
मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य पूरे होने के बाद अब इन्हें यात्रियों के लिये नये स्वरूप में तैयार किया गया है। दोनों स्टेशनों का उद्घाटन समारोह 17 जुलाई को आयोजित किया जायेगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे स्टेशन
अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुविधाजनक और यात्रियों के अनुकूल बनाना है। इसके तहत स्टेशनों पर बेहतर यात्री सुविधाएं, साफ-सफाई, सुगम आवागमन और आधुनिक व्यवस्थाओं को विकसित किया जा रहा है। CM हेमंत सोरेन को मिले आमंत्रण के बाद राज्य में रेलवे विकास से जुड़े इन कार्यों को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें : CM का सख्त आदेश: गड्ढे भरिये, काम तेज कीजिये, जनता को सुकून दीजिये…
इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट का बड़ा धमाका: एयरपोर्ट, AI सेंटर, ‘पुलिस दीदी’ को स्कूटर…
इसे भी पढ़ें : बाइक छोड़ भागे तस्कर, दौड़ाकर दबोचा, फिर झोले से मिला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : क्या बारिश में वॉक करना फायदेमंद है… जानें
इसे भी पढ़ें : डेली कम्यूट के लिए बेस्ट हैं Bajaj की ये 3 बाइक्स… खासियत जानें








