spot_img

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर हलचल तेज गई है। पार्टी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने गुरुवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के लिये यह एक और झटका माना जा रहा है। इसी बीच TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुये कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे 21 जुलाई से पहले ही अपना फैसला कर लें। ममता बनर्जी ने कहा कि जिस राज्यसभा सांसद ने गुरुवार को इस्तीफा देने के बाद भाजपा के एक नेता से मुलाकात की, वह उनका धन्यवाद करती हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित सांसद ने अपने इस्तीफे की जानकारी उन्हें पहले ही ईमेल के माध्यम से दे दी थी।

’21 जुलाई के बाद नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी TMC’

TMC प्रमुख ने कहा कि 21 जुलाई के बाद पार्टी नये जोश, नये संकल्प और नई रणनीति के साथ अपनी राजनीतिक लड़ाई को आगे बढ़ायेगी। उन्होंने कहा, “जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे 21 जुलाई से पहले छोड़ दें। उसके बाद तृणमूल कांग्रेस एक नई शुरुआत करेगी।” ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दल बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। उनके अनुसार, पुलिस, अदालत, ED, CBI, CID जैसी एजेंसियों के मामलों का भय दिखाकर कुछ लोगों को पार्टी छोड़ने के लिये मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे दबाव में भाजपा या किसी अन्य दल में जाना चाहते हैं, वे 21 जुलाई से पहले अपना निर्णय लेने के लिये स्वतंत्र हैं। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले शहीदों के परिजनों तक को दूसरे राजनीतिक खेमे में जाने के लिये धमकाया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी इन परिस्थितियों से उबरकर और मजबूत होकर निकलेगी।

‘1997 में पार्टी बनाई थी, 2026 में भी नई ताकत से लड़ेंगे’

अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि कौन पार्टी में रहेगा और कौन जायेगा। उन्होंने कहा, “1997 में हमने तृणमूल कांग्रेस बनाकर एक नया राजनीतिक विकल्प खड़ा किया था। आज भी भरोसा है कि 2026 में नये संकल्प और नई रणनीति के साथ जनता के बीच जायेंगे और मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।”

इसे भी पढ़ें :

अनशन खत्म, छात्रों ने निकाली ‘आभार यात्रा’… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में...

एक बीयर की बोतल पर बवाल, फिर टां’गी-स’ब्बल से मा’र डाला…

Giridih : एक बोतल बीयर के पैसे को लेकर...

CNG स्टेशन पर जोरदार ध’माका, एक की मौ’त, पांच घायल…

Delhi : दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक...

गॉल में टीम इंडिया का ‘दस का दम’, श्रीलंका को 165 रन से रौंदा…

Kohramlive : भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को...

JSSC अभ्यर्थी बैरिकेडिंग लांघकर सचिवालय में घुसे… देखें वीडियो

Ranchi : JSSC CGL नियुक्ति रद्द के विरोध में...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: