spot_img

अंशुला कपूर की शादी में दिखे अक्षय खन्ना, फोटो वायरल…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बॉलीवुड में शादियां तो अक्सर सुर्खियां बनती हैं, लेकिन इस बार चर्चा दुल्हन या दूल्हे से ज्यादा एक ऐसे चेहरे की हो रही है, जिसे कैमरे के सामने देखना बेहद दुर्लभ माना जाता है। बोनी कपूर ने अपनी बेटी अंशुला कपूर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों में एक फोटो ने फैन्स का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वजह थी,अक्षय खन्ना की मौजूदगी। अक्षय खन्ना उन चुनिंदा सितारों में हैं, जो न फिल्मी पार्टियों में नजर आते हैं और न ही एयरपोर्ट पर अक्सर दिखाई देते हैं। फिल्मों के अलावा उनकी सार्वजनिक मौजूदगी बेहद कम रहती है। ऐसे में अंशुला कपूर की शादी में उन्हें देखकर सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि कहीं यह AI से बनी तस्वीर तो नहीं। लेकिन जब यह तस्वीर खुद बोनी कपूर ने साझा की, तो सारे भ्रम दूर हो गये।

तस्वीर में दिखी पुरानी दोस्ती की झलक

वायरल हो रही तस्वीर में बोनी कपूर और अक्षय खन्ना गर्मजोशी से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरों की मुस्कान और मिलने का अंदाज यह बताता है कि उनके बीच पुराना और आत्मीय रिश्ता है। बताया जा रहा है कि शादी में कई मेहमानों की एंट्री बैक गेट से हुई थी। संभव है कि इसी वजह से अक्षय खन्ना कैमरों की नजर से दूर रहे और उनकी मौजूदगी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद ही लोगों को पता चली।

कैमरे से दूरी, लेकिन रिश्तों से नहीं

अक्षय खन्ना भले ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हों, लेकिन अंशुला कपूर की शादी में उनकी मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि करीबी रिश्तों और अपनों के खास पलों में वह आज भी पूरे दिल से शामिल होते हैं। यही वजह है कि उनकी एक तस्वीर ने पूरी वेडिंग एल्बम की सबसे ज्यादा चर्चा बटोर ली।

फैन्स बोले, ‘आज का दिन बन गया’

अक्षय खन्ना की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, “OMG… कहीं हम सपना तो नहीं देख रहे!” दूसरे ने लिखा, “अक्षय खन्ना की मुस्कान देखकर दिल खुश हो गया। यह तस्वीर साझा करने के लिये बोनी कपूर का धन्यवाद।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “लव यू अक्षय खन्ना… आपको देखकर आज का दिन बन गया।”

इसे भी पढ़ें :

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: