spot_img

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 री-टेस्ट का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया। इस बार 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने कामयाबी हासिल की है और अब वे MBBS, BDS, आयुष तथा अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिये काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। इस वर्ष 21 जून 2026 को आयोजित री-टेस्ट में देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बनाये गये 5,440 परीक्षा केंद्रों पर करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुये थे।

715 अंक के साथ दो छात्रों ने किया टॉप

इस बार परीक्षा में सर्वाधिक 715 अंक हासिल किये गये। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। अंकों के आधार पर सफल उम्मीदवारों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा…

अंक सीमा सफल उम्मीदवार
700 से अधिक 19
690 से अधिक 138
650 और उससे अधिक 1,492
600 और उससे अधिक 10,160
500 और उससे अधिक 90,780

सबसे खास बात यह रही कि 690 या उससे अधिक अंक पाने वाले 138 छात्रों में 93 प्रतिशत पहली ही कोशिश में सफल हुये, जबकि इनमें 99 प्रतिशत उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है।

एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

NEET UG 2026 में महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन लगातार दूसरे वर्ष भी बेहतर रहा। महिला उम्मीदवारों का सफलता प्रतिशत 56.8% रहा। वहीं, पुरुष उम्मीदवारों का सफलता प्रतिशत 55.1% रहा।  कुल सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलायें शामिल हैं।

यूपी सबसे आगे, लक्षद्वीप से भी सफलता

देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.70 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुये। लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे। कुछ केंद्र शासित प्रदेशों के टॉप स्कोरर लद्दाख जिग्मेट यांगचन लामो 530 अंक, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह ध्रुव त्रिपाठी 606 अंक एवं लक्षद्वीप फहमीदा अनीस 573 अंक हासिल किये।

अब काउंसलिंग की बारी

रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) करेगी। आयुष पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग AACCC के माध्यम से होगी। राज्य कोटे की सीटों के लिये संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण अलग-अलग कार्यक्रम जारी करेंगे। NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी पर भरोसा करें। सीट दिलाने या एडमिशन के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल, मैसेज और ठगी से सतर्क रहें।

ऐसे करें NEET UG 2026 का रिजल्ट चेक

  1. NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
  2. ‘NEET UG 2026 Result’ या ‘Download Scorecard’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  4. Submit पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का PDF डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें।

इसे भी पढ़ें :

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...