spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो एन’काउंटर के बाद जिंदा धराये ये दो नक्सली 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो के लुगू पहाड़ी पर सोमवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। जांबाज जवानों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक समेत 8 नक्सलियों को मार गिराया। इस एनकाउंटर में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर थी। सघन सर्च अभियान के दौरान दो नक्सलियों को जिंदा पकड़ा गया है। इनमें एक महिला नक्सली अनीता और घायल नक्सली दयानंद शामिल है। अनीता, जो एनकाउंटर से बचकर जंगल में छिप गई थी, सर्च ऑपरेशन में पकड़ी गई। वह दुमका की रहने वाली है और उसका पति राजू मांझी भी हार्डकोर नक्सली है। वहीं दयानंद, बिहार के जमुई का रहनेवाला है। जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में गोली लगने के बाद पास के गांव में इलाज करवा रहा था। सुरक्षाबलों ने उसे वहीं से धर दबोचा। इन दोनों की गिरफ्तारी से एक करोड़ के इनामी विवेक के नेटवर्क और बाकी बचे नक्सलियों की जानकारी मिल सकती है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इलाके में अब भी कुछ नक्सली छिपे हो सकते हैं। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन लुगू पहाड़ी के आसपास जारी है।

इसे भी पढ़ें : लाल आतंक का सफाया, क्या बोल गये DGP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मातम में बदली खुशियां, रोड जाम… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : CM कुर्सी पर जंग, पर्दे के हीरो बनाम पॉलिटिक्स के फाइटर

इसे भी पढ़ें : हार्ट अटैक से बचने का 5S फार्मूला… जानें

इसे भी पढ़ें : लाल आतंक का सफाया, क्या बोल गये DGP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मातम में बदली खुशियां, रोड जाम… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : CM कुर्सी पर जंग, पर्दे के हीरो बनाम पॉलिटिक्स के फाइटर

इसे भी पढ़ें : हार्ट अटैक से बचने का 5S फार्मूला… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...