spot_img

मातम में बदली खुशियां, रोड जाम… जानें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra(Krishna Paswan) : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बोडा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आये 12 साल के प्रीतम कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल डाला। मौके पर ही उसके प्राण निकल गये। हादसे के बाद गुस्साये परिजन डोभी-चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा करने लगे। वे न्याय व मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।

जानकारी के मुताबिक प्रीतम कुमार अपने पिता लवकुश कुमार के साथ बोडा गांव में एक शादी समारोह में आया था। बताया जा रहा है कि वह दुकान से कुछ खरीदकर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। शादी घर की खुशियां मातम में बदल गईं।

खबर मिलते ही हंटरगंज थानेदार प्रभात कुमार, वशिष्ठ नगर जोरी थानेदार सुनील कुमार और अंचल अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित लोगों ने साफ कह दिया है कि जब तक उचित मुआवजा और कार्रवाई की ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे जाम नहीं हटाएंगे।सड़क जाम के कारण आम राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चे इस जाम में घंटों तक फंसे रहे।

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...