Kohramlive : अब सिर्फ बुजुर्ग नहीं, युवा और बच्चे भी खतरे में हैं। दिल की बीमारी अब सिर्फ “उम्र” नहीं देखती। 20 साल से कम उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौतें अब हमें इस खतरे की गंभीरता का अहसास करा रही हैं। डॉक्टर कहते हैं – हार्ट डिजीज अब हमारी जीवनशैली की देन है, न कि सिर्फ उम्र की। दिल की सलामती ही जिंदगी की रवानी है। आज ही छोटे-छोटे बदलाव लाकर अपने और अपनों के दिल को रखिये महफूज।
किन्हें है ज्यादा खतरा
अगर आप…पूरे दिन बैठे रहते हैं, खाना ठीक से नहीं खाते, एक्सरसाइज नहीं करते या परिवार में किसी को पहले से दिल की बीमारी रही है। तो सावधान हो जाइये, आप भी खतरे के घेरे में हैं।
ये लक्षण न करें नजरअंदाज (बच्चों में भी)
- सीने में हल्का या भारी दर्द
- सांस लेने में दिक्कत
- बेहोशी की स्थिति
- अचानक थकावट
बच्चों में भी ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
कैसे जानें कि खतरा है या नहीं?
ट्रॉपोनिन ब्लड टेस्ट
लंदन के विशेषज्ञों ने एक सस्ता, असरदार टेस्ट बताया है जो बताता है कि आने वाले समय में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा है या नहीं। इसकी कीमत महज ₹565 है।
नियमित जांचें करवायें
- ब्लड प्रेशर
- कोलेस्ट्रॉल
- शुगर
डॉक्टरों का 5S फार्मूला – दिल को रखें फिट
1. Smoking से दूर रहें
धूम्रपान बंद करें, सबसे बड़ा हार्ट किलर यही है।
2. Salt & Sugar कम करें
नमक और चीनी की मात्रा घटायें, दिल का बोझ हल्का होगा।
3. Sitting कम करें
हर 30 मिनट में उठकर थोड़ा चलें, वॉक करें, स्ट्रेच करें।
4. Sleep और Stress दोनों मैनेज करें
रात की नींद 6-8 घंटे जरूरी और तनाव कम करें।
5. Seniors की हिस्ट्री जानें
अगर परिवार में किसी को दिल की बीमारी रही है, तो जांच जरूर करायें।










