Ranchi : “लुगू की छाती पर सूरज चढ़ा तो धुआं और बारूद की गंध लिये आठ लाल परछाइयां लुढ़कती नजर आईं…” बोकारो के लुगू पहाड़ की तलहटी में झारखंड पुलिस और नक्सलियों के बीच हुआ वो भयानक टकराव, जिसे अब लोग ‘लुगू की ललकार’ कहकर याद करेंगे। सुबह की पहली किरणें पहाड़ के सीने पर पड़ीं, तो वहां बारूद की राख उड़ रही थी। एक करोड़ के इनामी विवेक, जिसकी गूंज जंगल के हर कोने में थी, अब सदा के लिये खामोश हो गया। 25 लाख का इनामी अरविंद यादव, जिसका खौफ गांवों की सांसों में था, अब इतिहास बन गया। मुठभेड़ के बाद कुल 8 नक्सलियों की लाशें मिली। उनकी पहचान करने की कोशिश जारी है। पुलिस को खबर मिली थी कि लाल दस्ते लुगू की घाटी में मंडरा रहे हैं। सूचना पक्की निकली और इस बार, जवानों ने इंतजार नहीं किया। जंगल में गूंजती गोलियों के बीच, हिम्मत और हैरत का संग्राम हुआ। जवाबी फायरिंग में नक्सलियों के ख्वाब ढेर हो गये। भारी मात्रा में उम्दा किस्म के हथियार मिले। एनकाउंटर में शामिल एक जवान के अनुसार, “विवेक का नाम सुनते ही जंगल सिहर उठता था, आज वो खुद जंगल की मिट्टी में मिला पड़ा है। ये हमारे शहीद साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।” सुनें क्या बोले झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता…
कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











