Gumla : गुमला और सिमडेगा जिले की सीमा के कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा के पास हुये एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोग काल के गाल में समा गये। खबर है कि सभी लोग एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। अघरमा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।
तीन मासूमों की भी बुझ गई जिंदगी की लौ
इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत होने की सूचना है। सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मासूमों की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि खबर लिखें जाने तक मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई थी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मदद के लिये आगे आये। लोगों ने घायल यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घायलों का इलाज गुमला जिले के बसिया अस्पताल तथा सिमडेगा जिले के कोलेबिरा अस्पताल में चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : प्यून से अकाउंटेंट बने मनीष बाबू का बंगला देख चकरा गये अधिकारी…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की चाल अभी भी सुस्त, कल से गरजेंगे बादल…
इसे भी पढ़ें : रिम्स-2 निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, मोरहाबादी में रोकी गई पदयात्रा…
इसे भी पढ़ें : नशा मतलब खुशहाल परिवार की बर्बादी…
इसे भी पढ़ें : ‘तरंग’ ने गांव के बच्चों की आंखों में जगाई IIT-NEET की चमक…









