spot_img

योगमय होगा झारखंड: सभी स्कूलों में होगा सामूहिक योग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड के स्कूलों में टीचर से लेकर स्टूडेंट तक योगाभ्यास करेंगे। राज्य सरकार ने 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ‘योगमय झारखंड 2026-27’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। खास बात यह है कि रविवार होने के बावजूद राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं कर्मचारी सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

स्कूलों में गूंजेगा योग का संदेश

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिये योग” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने विस्तृत एसओपी जारी कर दी है। सरकार की मंशा है कि योग को विद्यार्थियों की दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाये।

12 से 15 जून तक शिक्षकों की विशेष ट्रेनिंग

योग दिवस की तैयारी को लेकर 12 से 15 जून तक जिला, प्रखंड और संकुल स्तर पर शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षित शिक्षक आगे स्कूलों में विद्यार्थियों को योग की विभिन्न विधियों से परिचित करायेंगे। वहीं, राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के तहत पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन, कविता और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। चयनित प्रतिभागियों की रचनाओं का मूल्यांकन प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर किया जायेगा और उत्कृष्ट प्रविष्टियों को NCERT के राष्ट्रीय पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।

हर सुबह 45 मिनट का योगाभ्यास

16 जून से 20 जून तक राज्य के सभी स्कूलों में प्रतिदिन सुबह 7.15 बजे से 8.00 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कराया जायेगा। इस दौरान केवल छात्र ही नहीं, बल्कि शिक्षक और विद्यालय के अन्य कर्मियों की भागीदारी भी अनिवार्य होगी। योग के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और मानसिक संतुलन विकसित करने पर विशेष जोर दिया जायेगा।17 जून को सभी विद्यालयों में सात सदस्यीय योग क्लब का पुनर्गठन किया जायेगा। यह क्लब पूरे वर्ष योग से जुड़ी गतिविधियों का संचालन करेगा और विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग से जोड़ने का काम करेगा।

अब हर दिन पढ़ाई से पहले दो मिनट का ध्यान

शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुये निर्देश दिया है कि अब प्रत्येक विद्यालय में पहली कक्षा शुरू होने से पहले क्लास टीचर विद्यार्थियों को दो मिनट का मेडिटेशन करायेंगे।विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी, मानसिक तनाव कम होगा और सीखने की क्षमता में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। स्कूल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21 जून को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजन पर होने वाला खर्च समग्र शिक्षा के कॉम्पोजिट स्कूल ग्रांट मद से वहन किया जायेगा। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि योग दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन और शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्राचार्य की होगी।

इसे भी पढ़ें : इंजेक्शन लगाते ही म’र गई 6 साल की बच्ची, मचा तहलका…

इसे भी पढ़ें : गांव की चौपाल पर कानून की पाठशाला…

इसे भी पढ़ें : गुमला में अंधविश्वास का खू’नी खेल, पति की ह’त्या, रातभर जान बचाती भागती रही पत्नी…

इसे भी पढ़ें : पुरानी गाड़ी होगी कबाड़, नई खरीदने पर मिलेगा ये बड़ा फायदा…

इसे भी पढ़ें : काल के गाल में समा गये ये पांच, इनमें तीन बच्चे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...

रात के अंधेरे में ज्वेलरी शॉप पर चोरों का धावा, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Ranchi : रांची के BIT मोड़ स्थित कौसल्या कॉम्प्लेक्स...

सिपाही भर्ती में ‘स्कॉलर गैंग’ का बड़ा खुलासा…

Bihar : वर्दी पहनने का सपना दिखाकर लाखों रुपये...