spot_img

नशा मतलब खुशहाल परिवार की बर्बादी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : कभी-कभी कुछ बातें सीधे दिल में उतर जाती हैं। गढ़वा के जरही पंचायत भवन के सभागार में बुधवार को गांव के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में समझाया गया, वहीं, लोगों ने एक बेहतर और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा के मार्गदर्शन में चल रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत जरही पंचायत भवन में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय था “नालसा डाउन-ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया स्कीम-2025”, जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया महेंद्र चौधरी ने की।

“नशा सबसे बड़ी सामाजिक बीमारी”

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) के उत्तम कुमार भारती ने बेहद सरल और प्रभावशाली शब्दों में ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत एक खुशहाल परिवार को बर्बादी की ओर धकेल देती है। कई बार घर, जमीन और वर्षों की मेहनत से जुटाई गई संपत्ति तक नशे की भेंट चढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ता है। परिवार का माहौल खराब होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और उनका भविष्य अंधकारमय होने लगता है। उत्तम कुमार भारती ने बताया कि नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों के लिये पुनर्वास और नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्था उपलब्ध है। जरूरत केवल जागरूकता और इच्छाशक्ति की है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को “ड्रग फ्री इंडिया” यानी नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

बाल विवाह, डायन प्रथा और भ्रूण हत्या पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम में मौजूद पैरा लीगल वालंटियर (PLV) रामाशंकर चौबे ने समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, डायन प्रथा और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयां आज भी कई इलाकों में मौजूद हैं, जबकि ये सभी कानूनन अपराध हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। पैरा लीगल वालंटियर कन्हैया प्रजापति ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से स्पॉन्सरशिप योजना का उल्लेख करते हुये बताया कि इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि उनकी शिक्षा और परवरिश प्रभावित न हो। कार्यक्रम में पीएलवी कुलदीप राम, पिंकी कुमारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष और स्थानीय बुद्धिजीवी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने नशामुक्त, कुरीतिमुक्त और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : ‘तरंग’ ने गांव के बच्चों की आंखों में जगाई IIT-NEET की चमक…

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में CM हेमंत सोरेन बोले, भविष्य गढ़ेगा झारखंड…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

इसे भी पढ़ें : रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

इसे भी पढ़ें : शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्यून से अकाउंटेंट बने मनीष बाबू का बंगला देख चकरा गये अधिकारी…

Bihar : हाजीपुर के बागमली इलाके में उस वक्त...

झारखंड में मानसून की चाल अभी भी सुस्त, कल से गरजेंगे बादल…

Ranchi : झारखंड की धरती इन दिनों आसमान की ओर...

रिम्स-2 निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, मोरहाबादी में रोकी गई पदयात्रा…

Ranchi : राजधानी रांची के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2...

‘तरंग’ ने गांव के बच्चों की आंखों में जगाई IIT-NEET की चमक…

Hazaribagh : करीब दस महीने पहले NML पकरी बरवाडीह...

दिल्ली में CM हेमंत सोरेन बोले, भविष्य गढ़ेगा झारखंड…

Delhi : झारखंड अब केवल कोयला, लौह अयस्क और खनिजों...