spot_img

गांव की चौपाल पर कानून की पाठशाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan : न्याय केवल अदालतों की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करना ही कानून की असली ताकत है। इसी सोच को जमीन पर उतारने के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) हजारीबाग ने गुरुवार को चौपारण प्रखंड की बसरिया पंचायत में विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया। 90 दिवसीय विशेष जागरूकता आउटरीच कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और न्याय पाने के कानूनी रास्तों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह DLSA अध्यक्ष धुर्व चंद्र मिश्रा के निर्देश तथा सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।

सरकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी

बसरिया पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सरल भाषा में बताया गया कि कानून केवल जानकार लोगों के लिये नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिये समान रूप से काम करता है। उपस्थित लोगों को संवैधानिक अधिकारों और कानूनी कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अन्य पात्र व्यक्तियों को बताया गया कि वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अभियान के दौरान केवल कानूनी अधिकारों की ही नहीं, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि सरकार की कई योजनाएं उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिये संचालित हैं, जिनका लाभ वे जागरूक होकर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

ग्रामीणों ने पूछे सवाल, विशेषज्ञों ने दिये जवाब

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने कानूनी मामलों से जुड़े कई सवाल पूछे। विशेषज्ञों और पीएलवी सदस्यों ने सभी प्रश्नों का सरल और संतोषजनक उत्तर देकर लोगों की शंकाएं दूर कीं। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांवों में नियमित रूप से होने चाहिये, क्योंकि इससे लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे अपने अधिकारों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। वक्ताओं ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय और कानूनी सहायता पहुंचाना है। आर्थिक या सामाजिक कारणों से किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं होना चाहिये, यही DLSA की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण शामिल हुये। वहीं PLV हरेंद्र राणा, अस्मिता कुमारी, नवीन कुमार, रेहाना खातून, नंदा देवी और रेखा कुमारी समेत अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई और जागरूकता अभियान को सफल बनाया।

इसे भी पढ़ें : गुमला में अंधविश्वास का खू’नी खेल, पति की ह’त्या, रातभर जान बचाती भागती रही पत्नी…

इसे भी पढ़ें : पुरानी गाड़ी होगी कबाड़, नई खरीदने पर मिलेगा ये बड़ा फायदा…

इसे भी पढ़ें : काल के गाल में समा गये ये पांच, इनमें तीन बच्चे…

इसे भी पढ़ें : प्यून से अकाउंटेंट बने मनीष बाबू का बंगला देख चकरा गये अधिकारी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की चाल अभी भी सुस्त, कल से गरजेंगे बादल…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिपाही भर्ती में ‘स्कॉलर गैंग’ का बड़ा खुलासा…

Bihar : वर्दी पहनने का सपना दिखाकर लाखों रुपये...

योगमय होगा झारखंड: सभी स्कूलों में होगा सामूहिक योग…

Ranchi : इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड...

इंजेक्शन लगाते ही म’र गई 6 साल की बच्ची, मचा तहलका…

Garhwa : तीन दिन से बुखार से तप रही...

पुरानी गाड़ी होगी कबाड़, नई खरीदने पर मिलेगा ये बड़ा फायदा…

Bihar : अगर आपके घर या गैराज में वर्षों...