spot_img

इंजेक्शन लगाते ही म’र गई 6 साल की बच्ची, मचा तहलका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : तीन दिन से बुखार से तप रही छह साल की मासूम ब्यूटी कुमारी अब इस दुनिया में नहीं है। गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राईवेट क्लीनिक में बीमार ब्यूटी को इलाज के लिये ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि एक इंजेक्शन लगने के बाद उनकी बेटी की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची खुर्द गांव में रहती थी। उसके पिता का नाम निरंजन कुमार गुप्ता बताया गया। घटना के बाद पूरा परिवार दुखी है, वहीं गांव के लोगों में गुस्सा है।

बुखार का इलाज कराने पहुंची थी मां-बेटी

मृत बच्ची की मां रेणु देवी ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी को तीन दिन पहले बुखार आया था। बुधवार को वह इलाज के लिये कांडी स्थित एक निजी चिकित्सक डॉ. रंजीत कुमार मेहता के पास पहुंची थीं। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने पहले ब्लड जांच कराने को कहा। रिपोर्ट आने के बाद बच्ची को एक इंजेक्शन लगाया गया। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही बच्ची की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां होने लगीं और देखते ही देखते उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। परिजनों का कहना है कि जब बच्ची की हालत लगातार बिगड़ने लगी तो चिकित्सक ने आनन-फानन में उसे कांडी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिये उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन या लापरवाही इलाज की वजह से उनकी बेटी की मौत हुई है। परिजनों ने संबंधित चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रोते-बिलखते परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी इलाज कराने गई थी, लेकिन वापस उसकी बेजान देह लौटी।

डी-फार्मा डिग्री होने की बात स्वीकार की

मामले में आरोपित चिकित्सक डॉ. रंजीत कुमार मेहता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुये मीडिया से कहा कि बच्ची की ब्लड रिपोर्ट देखने के बाद उसे ‘मोनोसेफ 500 एमजी’ इंजेक्शन दिया गया था। उनके अनुसार बच्ची को संक्रमण और टाइफाइड की शिकायत थी। इंजेक्शन के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे तत्काल रेफर कर दिया गया था। चिकित्सक ने अपनी शैक्षणिक योग्यता डी-फार्मा बताई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें : गांव की चौपाल पर कानून की पाठशाला…

इसे भी पढ़ें : गुमला में अंधविश्वास का खू’नी खेल, पति की ह’त्या, रातभर जान बचाती भागती रही पत्नी…

इसे भी पढ़ें : पुरानी गाड़ी होगी कबाड़, नई खरीदने पर मिलेगा ये बड़ा फायदा…

इसे भी पढ़ें : काल के गाल में समा गये ये पांच, इनमें तीन बच्चे…

इसे भी पढ़ें : प्यून से अकाउंटेंट बने मनीष बाबू का बंगला देख चकरा गये अधिकारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...

रात के अंधेरे में ज्वेलरी शॉप पर चोरों का धावा, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Ranchi : रांची के BIT मोड़ स्थित कौसल्या कॉम्प्लेक्स...

सिपाही भर्ती में ‘स्कॉलर गैंग’ का बड़ा खुलासा…

Bihar : वर्दी पहनने का सपना दिखाकर लाखों रुपये...

योगमय होगा झारखंड: सभी स्कूलों में होगा सामूहिक योग…

Ranchi : इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड...