spot_img

प्यून से अकाउंटेंट बने मनीष बाबू का बंगला देख चकरा गये अधिकारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : हाजीपुर के बागमली इलाके में उस वक्त हलचल मच गई, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम अचानक नगर परिषद के अकाउंटेंट मनीष कुमार के घर पहुंच गई। देखते ही देखते इलाके में चर्चा शुरू हो गई और लोगों की नजरें उस आलीशान बंगले पर टिक गईं, जहां जांच एजेंसी की टीम घंटों तक दस्तावेज खंगालती रही। आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच के तहत हुई इस कार्रवाई में जो कुछ सामने आया, उसने कई सवाल खड़े कर दिये हैं।

बंगला देखकर चौंकी जांच टीम

शुरूआती जांच में EOU को मनीष कुमार के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का शानदार बंगला मिला है। यही नहीं, घर से एक लग्जरी थार वाहन, लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और 10 CD भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं, जिनकी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी

इस मामले का सबसे चर्चित पहलू यह है कि करीब दस वर्ष पहले मनीष कुमार को अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। शुरुआत में उन्हें प्यून के पद पर नियुक्त किया गया था। समय के साथ वह अकाउंटेंट के पद तक पहुंचे। लेकिन अब उनकी संपत्ति को लेकर उठे सवालों ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। खबर है कि मनीष कुमार अपनी मां और पत्नी के साथ इसी बंगले में रहते हैं। उनके बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के विभिन्न हिस्सों की गहन तलाशी ली और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, मनीष कुमार पर अपनी ज्ञात आय से करीब 2 करोड़ 2 लाख 31 हजार 500 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि यह संपत्ति उनकी वैध आय की तुलना में लगभग 208.57 प्रतिशत अधिक है। यही वजह है कि मामला गंभीर जांच के दायरे में आया। सूत्रों के मुताबिक, EOU को मनीष कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आये, जिनके आधार पर विशेष निगरानी न्यायालय, मुजफ्फरपुर से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की चाल अभी भी सुस्त, कल से गरजेंगे बादल…

इसे भी पढ़ें : रिम्स-2 निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, मोरहाबादी में रोकी गई पदयात्रा…

इसे भी पढ़ें : नशा मतलब खुशहाल परिवार की बर्बादी…

इसे भी पढ़ें : ‘तरंग’ ने गांव के बच्चों की आंखों में जगाई IIT-NEET की चमक…

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में CM हेमंत सोरेन बोले, भविष्य गढ़ेगा झारखंड…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

योगमय होगा झारखंड: सभी स्कूलों में होगा सामूहिक योग…

Ranchi : इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड...

इंजेक्शन लगाते ही म’र गई 6 साल की बच्ची, मचा तहलका…

Garhwa : तीन दिन से बुखार से तप रही...

गांव की चौपाल पर कानून की पाठशाला…

Chouparan : न्याय केवल अदालतों की चारदीवारी तक सीमित...

पुरानी गाड़ी होगी कबाड़, नई खरीदने पर मिलेगा ये बड़ा फायदा…

Bihar : अगर आपके घर या गैराज में वर्षों...