Hazaribagh : करीब दस महीने पहले NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने परियोजना प्रभावित परिवारों के बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने का संकल्प लिया था। उस संकल्प का नाम रखा गया, ‘तरंग’। इस कार्यक्रम के तहत परियोजना प्रभावित गांवों के दसवीं पास विद्यार्थियों को IIT-JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। यह सिर्फ एक कोचिंग क्लास नहीं है, बल्कि उन बच्चों के लिये मौका है, जिनके परिवार कभी बड़े शहरों की महंगी कोचिंग का खर्च उठाने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे।
IIT के शिक्षकों से पढ़ाई, मेडिकल विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
इस पहल की सबसे बड़ी खासियत इसकी गुणवत्ता है। विद्यार्थियों को IIT-JEE की तैयारी IIT से शिक्षित अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जा रही है, जबकि NEET अभ्यर्थियों को विषय विशेषज्ञ संकायों का मार्गदर्शन मिल रहा है। सीकरी साइट स्थित कार्यालय परिसर में आधुनिक कक्षाएं, अध्ययन सामग्री और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की कमी महसूस न हो। बड़कागांव और आसपास के इलाकों के छात्रों को पहले बेहतर तैयारी के लिये रांची, पटना, कोटा या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। ऐसे हालात में NML की यह पहल स्थानीय युवाओं के लिये किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। आज ‘तरंग’ से जुड़े विद्यार्थी नियमित मॉक टेस्ट, विषयवार मूल्यांकन और प्रतियोगी परीक्षा आधारित अध्ययन पद्धति के जरिये अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।
“ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देना ही हमारा उद्देश्य”
इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुये पकरी बरवाडीह एवं पीबी-नॉर्थ वेस्ट के परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल कोचिंग उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को ऐसे अवसर देना है, जिनकी मदद से वे देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों तक पहुंच सकें। विद्यार्थियों में बढ़ा आत्मविश्वास और सीखने की ललक इस पहल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यही विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर और विभिन्न क्षेत्रों के सफल पेशेवर बनकर अपने परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में CM हेमंत सोरेन बोले, भविष्य गढ़ेगा झारखंड…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…
इसे भी पढ़ें : रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…
इसे भी पढ़ें : शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…
इसे भी पढ़ें : MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…









