Kohramlive : 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो रहे हैं, जिनका असर आपकी जेब, बैंकिंग, टैक्स और यात्रा पर सीधे पड़ेगा। इनमें रेलवे के तत्काल टिकट से लेकर ITR, CKYC और बैंकिंग नियम तक शामिल हैं।
1. तत्काल टिकट के लिए नया टोकन सिस्टम
पश्चिम मध्य रेलवे रिजर्वेशन काउंटरों पर टोकन सिस्टम लागू कर रहा है।
- AC तत्काल: सुबह 8:30 से 9:00 बजे तक टोकन
- Non-AC तत्काल: सुबह 9:00 से 9:30 बजे तक टोकन
टोकन मिलने के बाद ही काउंटर से तत्काल टिकट बुक होगी।
2. क्रेडिट कार्ड के नियम बदल सकते हैं
1 अगस्त से कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड के चार्ज, रिवॉर्ड पॉइंट्स और सर्विस नियमों में बदलाव कर सकते हैं। यह सभी बैंकों पर लागू नहीं होगा। इसलिए अपने बैंक की वेबसाइट या ऐप पर नए नियम जरूर जांच लें।
3. ITR लेट फाइल करने पर लगेगा जुर्माना
31 जुलाई के बाद अब बिलेटेड ITR दाखिल करनी होगी। ऐसे में आय के अनुसार लेट फीस और पेनल्टी देनी पड़ सकती है। समय पर रिटर्न नहीं भरने वालों को अतिरिक्त खर्च उठाना होगा।
4. CKYC 2.0 होगा लागू
1 अगस्त से CKYC 2.0 सिस्टम शुरू होगा। ग्राहकों को 14 अंकों का यूनिक CKYC नंबर मिलेगा। इससे बार-बार KYC दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
5. LPG सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। 1 अगस्त को भी तेल कंपनियां नई दरें जारी करेंगी। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ या घट सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने खोला दिल, दिये 1 करोड़…
इसे भी पढ़ें : बड़ा एक्शन, 10 टन आटा, 800 किलो बेसन और एक्सपायर्ड तेल जब्त…
इसे भी पढ़ें : महाकालेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को मिली बेल…
इसे भी पढ़ें : BJP को बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता ने…







